Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • ऋषिकेश में सनसनीखेज वारदात, महिला को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
    • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान
    • हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन
    • देहरादून दूल्हा बाजार हत्याकांड में मृतका की पहचान, आरोपी गिरफ्तार
    • अंकिता हत्याकांड में सीबीआई ने अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
    • सीईओ अंकिता की कार को लेकर डीएम–कैंट बोर्ड में टकराव
    • सीएम धामी के सख्त निर्देश कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
    • गृह विभाग की समीक्षा में मुख्य सचिव सख्त, कानून व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश
    • 2047 विजन को लेकर जिलों की जनपदवार समीक्षा, मुख्य सचिव के निर्देश
    • केंद्रीय बजट 2026-27 से उत्तराखंड को बड़ा लाभ,राज्य को 1841 करोड़ की अतिरिक्त राशि
    Wednesday, February 4
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»उत्तराखण्ड में युवा आपदा मित्र योजना का शुभारंभ

    उत्तराखण्ड में युवा आपदा मित्र योजना का शुभारंभ

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    • उत्तराखण्ड में युवा आपदा मित्र योजना का शुभारंभ
    • 50 एनसीसी के कैडेट्स की ट्रेनिंग शुरू
    • राज्य के 4310 स्वयंसेवकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
    • एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र व स्काउट गाइड के स्वयंसेवक शामिल

    युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखण्ड के 4310 युवाओं को युवा आपदा मित्र बनाने की महत्वाकांक्षी योजना का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया है। योजना के तहत एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र तथा भारत स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

    शुक्रवार को हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 50 एनसीसी कैडेट्स का सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ ग्रुप कमांडर एनसीसी रुड़की ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने किया।
    सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि उत्तराखण्ड में युवा आपदा मित्र योजना 11 पर्वतीय जनपदों में लागू की गई है। योजना के तहत उत्तराखण्ड में एनसीसी के 1700, भारत स्काउट एंड गाइड के 910, एनएसएस तथा नेहरू युवा केंद्र के 850 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाना है। उन्होंने बताया कि युवा आपदा मित्र योजना माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखण्ड के युवाओं को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सशक्त और प्रशिक्षित बनाने की दिशा में एक अत्यंत दूरदर्शी पहल है। यह योजना न केवल राज्य की आपदा तैयारी को मजबूत करेगी, बल्कि समाज में जागरूकता और तत्परता की नई संस्कृति को भी जन्म देगी।
    उत्तराखण्ड भौगोलिक रूप से संवेदनशील राज्य है, जहां भूकंप, भूस्खलन, बादल फटना, वनाग्नि जैसी आपदाएं समय-समय पर चुनौती बनती हैं। ऐसे में यदि हर गांव, हर मोहल्ले में प्रशिक्षित और समर्पित युवा आपदा मित्र उपलब्ध हों, तो आपदाओं के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह योजना युवाओं को केवल प्रशिक्षण ही नहीं देगी, बल्कि उन्हें समाज के प्रति उत्तरदायित्व, सेवा भावना और नेतृत्व के गुणों के लिए भी प्रेरित करेगी।
    प्रशिक्षण शिविर में ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी सदैव राष्ट्र निर्माण में अग्रणी रही है और इस प्रशिक्षण के माध्यम से हमारे कैडेट्स आपदाओं के समय प्रथम प्रतिक्रिया देने वाले दक्ष स्वयंसेवक बनेंगे। यह सात दिवसीय प्रशिक्षण हमारे कैडेट्स को न केवल तकनीकी दक्षता प्रदान करेगा, बल्कि उनमें मानवता की सेवा की भावना को भी और अधिक प्रबल करेगा।
    इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्रीमती मीरा रावत ने स्वयंसेवकों को डिजास्टर मैनेजमेंट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिनियम, आपदा मित्रों की भूमिका के बारे में बताया। मास्टर ट्रेनर मनोज कंडियाल ने प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में आपदा पूर्व तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान कर्नल गौरव प्रसाद नौगाई उपस्थित रहे।
    आपदा प्रबंधन के हर क्षेत्र की दी जाएगी जानकारी

    स्वयंसेवकों को आपदा पूर्व तैयारी, भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, सूखा, हीट वेव से बचाव के साथ ही खोज एवं बचाव, भार उठाना, समुदाय आधारित स्वास्थ्य और प्राथमिक चिकित्सा, प्रारंभिक जीवन सहायता, रासायनिक, जैविक और रेडियोलॉजिकल आपात स्थिति के दौरान किस प्रकार कार्य किया जाता है, इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही आपदाओं की स्थिति में आपदा प्रबंधन विभाग किस प्रकार कार्य करता है, इसके बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
    ईआर किट दी जाएगी, बीमा भी होगा
     
    स्वयंसेवकों को इमरजेंसी रिस्पांस किट दी जाएगी तथा उनका बीमा भी किया जाएगा। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन श्री आनंद स्वरूप ने बताया कि सभी स्वयंसेवकों को ईआर किट दी जाएगी, जिसमें फर्स्ट एड किट, गम बूट, सेफ्टी गॉगल्स, सेफ्टी हेलमेट, मल्टी परपज रोप, ट्रैक सूट, सुरक्षात्मक दस्ताने, पर्सनल फ्लोटेशन डिवाइस आदि 15 उपकरण शामिल हैं। इसके साथ ही सभी स्वयंसेवकों का 03 वर्ष के लिए पांच लाख रुपये का बीमा भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन हस्तपुस्तिका भी दी जा रही है।
    in Uttarakhand Launch of Yuva Aapda Mitra Yojana

    Related Posts

    ऋषिकेश में सनसनीखेज वारदात, महिला को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान

    उत्तराखण्ड By hillwani

    हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views

    भाजपा प्रत्याशी को कार्यक्रम के दौरान आया हार्ट अटैक, आईसीयू में भर्ती

    January 9, 20255,674 Views

    देहरादून उत्तराखंड में फ्यूजी फिल्म सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन

    January 20, 20254,540 Views

    अगली फिल्म की तैयारी…शनाया और अरुषि निशंक के साथ नजर आएंगे विक्रांत, सेट पर पहुंचे सीएम धामी

    January 11, 20253,926 Views
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ऋषिकेश में सनसनीखेज वारदात, महिला को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

    February 3, 2026

    उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान

    February 3, 2026

    हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन

    February 3, 2026
    Most Popular

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.