Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • भवाली-हल्द्वानी रोड हादसा, कार खाई में गिरी; SDRF ने निकाले 2 शव
    • धामी सरकार में विभागों का आवंटन, CM के पास गृह और कार्मिक समेत कई बड़े विभाग
    • नवरात्र पर DM की पहल, 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को मिला नया जीवन
    • नाबालिग को बहलाने और पहचान बदलने के आरोप, पुलिस जांच शुरू
    • विकास और विरासत का संगम, निवेश और पर्यटन में उत्तराखंड ने रचा नया इतिहास
    • चार साल में बदला उत्तराखंड, ऐतिहासिक फैसलों से विकास को नई दिशा
    • CM ने कुंभ 2027 और विकास योजनाओं के लिए दी वित्तीय मंजूरी
    • गंगोत्री धाम में प्रवेश से पहले पंचगव्य अनिवार्य, यमुनोत्री पर फैसला 24 मार्च को
    • नवरात्रि पर रुद्रपुर में मांस बिक्री पर रोक, फैसले पर सियासी विवाद
    • हलद्वानी में राजनाथ सिंह की जनसभा, सीएम धामी की जमकर तारीफ
    Sunday, March 22
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»शराब के नशे में हुआ विवाद तो हैवान बना पति, सिर पर वार कर बेरहमी से पत्नी को मार डाला

    शराब के नशे में हुआ विवाद तो हैवान बना पति, सिर पर वार कर बेरहमी से पत्नी को मार डाला

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड क्राइम
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    शराब के नशे में हुआ विवाद तो हैवान बना पति, सिर पर वार कर बेरहमी से पत्नी को मार डाला

    पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।झगड़ा इतना बढ़ा कि उसने किसी भारी वस्तु से मंजू के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-5 स्थित लेबर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने शराब के नशे में भारी वस्तु से पत्नी के सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सोमवार शाम आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। महिला के पिता की तहरीर पर आरोपी पति और उसके भाई-भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

    पुलिस के अनुसार, घटना रविवार की देर रात की है। घनश्याम निवासी लेबर कॉलोनी बीएचईएल सेक्टर-5 का अपनी पत्नी मंजू देवी (40) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़े के बीच मंजू ने अपने बेटे श्रेयांश को फोन पर जानकारी दी। झगड़ा इतना बढ़ा कि उसने किसी भारी वस्तु से मंजू के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद घनश्याम फरार हो गया। जब बेटा घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

    सूचना पर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार, एसएसआई मनोहर सिंह रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। सुबह तड़के तक एक टीम आरोपी की तलाश में दबिश देती रही। सूत्रों की मानें तो देर शाम आरोपी को भेल क्षेत्र से हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मंजू देवी के पिता कलवा पुत्र बसंता निवासी सबलगढ़ थाना मंडावली तहसील नजीबाबाद बिजनौर की शिकायत पर आरोपी घनश्याम और उसके भाई रोहिताश, भतीजे सौपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

    पहले भेल में संविदा पर कर्मी रहा घनश्याम
    पुलिस की मानें तो आरोपी घनश्याम पहले भेल में संविदा पर कर्मचारी था। इसके बाद अब काफी समय से सिडकुल क्षेत्र में कंपनी में नौकरी कर रहा था। उसके दो बेटे हैं। पुलिस के अनुसार, घनश्याम शराब का नशा करता है। इसी कारण अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था।

    जमीनी विवाद में प्रताड़ित करने का आरोप
    महिला के पिता कलवा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी मंजू की शादी 22 साल पहले घनश्याम निवासी जक्खाकी भफदौला तहसील नजीबाबाद के साथ हुई थी। अब सभी लेबर कॉलोनी सेक्टर-5 ए भेल में रह रहे थे। आरोप लगाया कि 20 साल से घनश्याम व उसका भाई रोहिताश और रोहिताश का बेटा सौपिन मंजू को लगातार जमीनी विवाद के चलते प्रताड़ित कर रहे थे। उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते थे। 28 सितंबर की रात घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर घनश्याम ने मंजू की बेरहमी से हत्या कर डाली।

    जमीन नाम करने के लिए बनाया जा रहा था दबाव

    हत्या के पीछे ये बात भी कही जा रही है कि कुछ जमीन मंजू के नाम पर दर्ज है। घनश्याम उसे पिछले कुछ दिन से जमीन उसके नाम करने का दबाव बना रहा था। शराब के नशे में इसे भी बरबाद करने की बात कहते हुए ऐसा करने से मना कर दिया था। उसने बच्चों के लिए जमीन होने की बात कहकर मना कर दिया था।

    A drunken argument her on the head. killed his wife by hitting led to a man who brutally

    Related Posts

    भवाली-हल्द्वानी रोड हादसा, कार खाई में गिरी; SDRF ने निकाले 2 शव

    उत्तराखण्ड By hillwani

    धामी सरकार में विभागों का आवंटन, CM के पास गृह और कार्मिक समेत कई बड़े विभाग

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    नवरात्र पर DM की पहल, 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को मिला नया जीवन

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    भवाली-हल्द्वानी रोड हादसा, कार खाई में गिरी; SDRF ने निकाले 2 शव

    March 22, 2026

    धामी सरकार में विभागों का आवंटन, CM के पास गृह और कार्मिक समेत कई बड़े विभाग

    March 22, 2026

    नवरात्र पर DM की पहल, 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को मिला नया जीवन

    March 22, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.