मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में कथित नकल संबंधी आरोपों पर शासन , प्रशासन सख्ती से कार्यवाही कर रहा है, एवं नकल संबंधी आरोपों की गंभीरता से जांच हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिनांक 24.09.2025 को मुख्यमंत्री के निर्देशों पर विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया गया है।
विशेष अन्वेषण दल (SIT) ने अपनी जांच आगे बढ़ा दी है। जिसके संबंध में एस.आई.टी द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के लिए दिनांक 27 सितंबर 2025 को हरिद्वार जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एवं 29 सितंबर 2025 को टिहरी गढ़वाल जिले के कलेक्टर सभागार में दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विशेष जन संवाद बैठक का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
इन संवाद बैठकों में इच्छुक प्रतियोगी अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक प्रतिभाग कर स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 से संबंधित अपनी शंकाओ एवं प्रश्नों सहित, यदि उनके पास कोई सूचना हो, तो उसे एस०आई०टी० के समक्ष साझा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जन संवाद बैठकों में परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अनेक अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक, कोचिंग संस्थान व जनसरोकार से सम्बन्धित कोई भी व्यक्ति उपरोक्त प्रकरण से संबंधित प्रश्नों, शंकाओं एवं सूचनाओं के संबंध में स्पष्टता चाहने के साथ ही SIT से प्रत्यक्ष रूप से संवाद भी कर सकता है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून: बंगाल जीत के बाद भाजपा में जश्न, सीएम धामी ने 2027 को लेकर जताया भरोसा
- देहरादून: टिकट दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, खुद को राहुल गांधी का PA बताकर बनाया शिकार
- देहरादून: STF की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ का हाथी दांत बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
- परिवहन मंत्री का एक्शन, UTC की कार्यप्रणाली का लिया जायजा
- केदारनाथ यात्रा तैयारियों पर जोर, सुरक्षा और स्वच्छता पर फोकस
- उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र
- बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी
- ऋषिकेश में बिजली लाइनें होंगी भूमिगत, केंद्र ने दिए ₹489 करोड़
- नैनीताल: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दो घायल
- देहरादून: चुनाव नतीजों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, उत्तराखंड में बदलाव का दावा
Wednesday, May 6

