32 नामचीन कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए एसजीआरआरयू पहुंचीं
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में शनिवार को जाॅब उत्सव-2025 का आयोजन किया गया। जाॅब उत्सव-2025 में फार्मास्यूटिकल, आई.टी., मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, आॅटोमाबाइल, रियल एस्टेट, आईटीसी, एनआईआईटी, पतंजलि, ब्लैक एप्पल, विप्रो, एस्ट्रामाक्र्स, एक्रोक्नैक्स टैक्नोलाॅजी सहित 32 कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट किया। एक दिवसीय रोजगार मेले में एसजीआरआरयू के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। लगभग
200 छात्र-छात्राओं के कैंपस प्लेसमेंट हुए। चयनित छात्र-छात्राओं को लाखों रुपये के पैकेज पर चयन हुआ। जॉब उत्सव में 900 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवाया। यह एसजीआरआर विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट समन्वयक डाॅ मनीषा मैदुली ने दी।
शनिवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पटेल नगर कैंपस में जाॅब-उत्सव 2025 का शुभारंभ कुलपति प्रो. डाॅ कुमुद सकलानी व कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। नंदी फाउंडेशन के द्वारा रोजगार मेले में समन्वय एवम् सहयोग किया गया।
जॉब उत्सव की विशेषता यह रही कि नामचीन कंपनियों के एच.आर. विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को साक्षात्कार तैयारी की विस्तृत जानकारी भी मौके पर ही दी। तीन राउंड पर आधारित चयन प्रक्रिया में लिखित, प्रस्तुतिकरण एवम् साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित हुई। विभिन्न नामचीन कंपनियों के मानव संसाधन विभाग के विशेषज्ञों ने करियर चयन से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर सुझाव दिए व उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।
रोजगार मेले को सफल बनाने में विश्वविद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल, इंडस्ट्री इंटरफेस सेल एवम प्लेसमेंट सेल का महत्वपूर्णं योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ आर.पी.सिंह, विश्वविद्यालय समन्वयक, सहित सभी विभागों के डीन सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, आदतन अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली
- हरिद्वार में 1.45 करोड़ की साइबर ठगी, लालच में फंसा व्यक्ति
- देहरादून में 17 होमस्टे पर कार्रवाई, रजिस्ट्रेशन निरस्त
- ऑरेंज अलर्ट पर प्रशासन हाई अलर्ट, डीएम का औचक निरीक्षण
- IMA कैडेट्स का देहरादून वन अकादमी दौरा, बढ़ेगा समन्वय
- देहरादून में सीएम धामी के नेतृत्व में महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
- मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को मिले आधुनिक शिक्षा, इसके लिए किया गया काम: मुख्यमंत्री।
- चारधाम यात्रा आर्थिकी का आधार, नकारात्मक माहौल न बनाए
- विधानसभा कूच में झड़प, कांग्रेस नेत्री घायल, सरकार पर आरोप
- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई जिलों में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट
Thursday, April 30

