Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, सेना ने रास्ता किया साफ
    • देहरादून: हॉस्टल में नाबालिग छात्र की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
    • मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा
    • 04 और 05 मई के लिए आरेंज अलर्ट एसईओसी से जनपदों को जारी हुआ पत्र, सावधानी बरतने के निर्देश
    • मानसून से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सफल
    • आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगें CM धामी के सामने, प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
    • श्रीमद्भागवत कथा में CM धामी, जनकल्याण की प्रार्थना
    • बिजली-पानी से सड़क तक समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
    • सतपुली में युवक की आत्महत्या, पुलिस पर आरोप; जांच शुरू
    • अकरम एनकाउंटर मामला: डीएम ने मजिस्ट्रियल व पुलिस जांच के दिए आदेश
    Sunday, May 3
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»फर्जी डॉक्टर बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, नकली दस्तावेज भी बरामद

    फर्जी डॉक्टर बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, नकली दस्तावेज भी बरामद

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में दून पुलिस की बड़ी कामयाबी

    देहरादून।

    देहरादून पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन ‘कालनेमि’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सेलाकुई क्षेत्र से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो अपनी असली पहचान छिपाकर लंबे समय से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। आरोपी खुद को बंगाली डॉक्टर बताकर स्थानीय स्तर पर क्लिनिक चला रहा था।

    एसएसपी को मिली गुप्त सूचना पर लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) सहसपुर की टीम ने आरोपी को कैंचीवाला धूमनगर चौक से हिरासत में लिया। शुरू में उसने अपना नाम अमित कुमार, पश्चिम बंगाल निवासी बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसका असली नाम चयन अधिकारी है और वह मूल रूप से जेसोर, बांग्लादेश का निवासी है।

    पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी वर्ष 2017-18 में बेनापोल बॉर्डर से पासपोर्ट के जरिए भारत आया और संभल (उत्तर प्रदेश) में अपने ताऊ के पास रहकर मेडिकल प्रैक्टिस सीखी। बाद में फर्जी आधार, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिए। वर्ष 2022 में ताऊ की मृत्यु के बाद उसने अपना बांग्लादेशी पासपोर्ट जला दिया और अलग-अलग जगहों पर भारतीय पहचान से रहकर क्लिनिक चलाता रहा।

    गिरफ्तार आरोपी की उम्र लगभग 27 वर्ष है। उसके खिलाफ थाना सेलाकुई में विदेशी अधिनियम की धारा 14 सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल एलआईयू, स्पेशल ब्रांच, एसओजी, स्थानीय पुलिस और आईबी संयुक्त रूप से उससे पूछताछ कर रही हैं।

    पुलिस के अनुसार बरामद दस्तावेजों के नेटवर्क और उसके संपर्कों की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में यह साफ हुआ है कि आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से भारत में रहकर फर्जी पहचान बनाई और अवैध गतिविधियों में लिप्त रहा। दून पुलिस का यह ऑपरेशन ‘कालनेमि’ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

    Fake doctor Bangladeshi fake documents also recovered youth arrested

    Related Posts

    हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, सेना ने रास्ता किया साफ

    उत्तराखण्ड धर्म पर्यटन By hillwani

    देहरादून: हॉस्टल में नाबालिग छात्र की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, सेना ने रास्ता किया साफ

    May 3, 2026

    देहरादून: हॉस्टल में नाबालिग छात्र की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

    May 3, 2026

    मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

    May 3, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.