आज तकनीकी शिक्षा मंत्री उत्तराखंड शासन सुबोध उनियाल द्वारा तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय व उनके कैंपस कॉलेजों के साथ प्रौद्योगिकी संस्थान के संबंध में आयोजित बैठक में विस्तार पूर्वक चर्चा कर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। चर्चा के उपरांत विश्वविद्यालय को राजस्व एवं अवस्थापकीय सुविधाओं के विकास हेतु बजट मांग के परिपक्व प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराए जाने का भी निर्देश दिया गया। इस बैठक में प्रौद्योगिकी विद्यार्थी विश्वविद्यालय के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्ति के बिंदु पर समीक्षा उपरांत इसे शीघ्र अमल में ले जाने पर का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा नरेंद्र नगर इंटीग्रेटेड कॉलेज को शीघ्र प्रारंभ किए जाने के निर्णय के क्रम में प्रारंभिक तौर पर निदेशक की तैनाती कर इसको अभिनव स्वरूप में शुरू करने के भी निर्देश दिये गये। इसी तरह नरेंद्रनगर में विधि कॉलेज के लिए पद सृजन बाबत संयत प्रस्ताव utu की तरफ से प्रेषक कर सहमति बनी। कॉलेज के चयनित भूमि के हस्तांतरण में तेजी के साथ-साथ इसके लिए कार्यदायी संस्था निर्धारित करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में विभागीय सचिव श्री रणजीत सिन्हा, ओंकार सिंह , कुलपति यूटीयू एवं शासन के अधिकारी गण व कुलसचिव यूटीयू उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11-12 मई को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार
- चंपावत केस में दुष्कर्म प्रकरण निकला सुनियोजित षड्यंत्र? पुलिस जांच में बड़ा दावा
- मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण
- संस्कृति, तकनीक और फिटनेस का संगम बना योगी-धामी का यमकेश्वर दौरा
- पशुपालकों और मत्स्य पालकों से सीएम धामी का संवाद, फिशरीज वैन को दिखाई हरी झंडी
- सोमनाथ मंदिर भारत की आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक: धामी
- मानसून से पहले गड्ढामुक्त हो जाएं सड़कें, 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें विभाग
- पर्यावरण संतुलन के साथ विकसित होंगे ग्लोबल डेस्टिनेशन
- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन
- मसूरी में फर्जी वीआईपी कल्चर पर पुलिस की कार्रवाई, हूटर-बत्ती लगी लग्जरी कार सीज
Saturday, May 9

