देहरादून: महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं थे बल्कि वे स्वयं में एक विचारधारा है जो केवल भारत के लोगों को नहीं वरन पूरे विश्व के लोगों को अहिंसा व प्रेम का रास्ता दिखाती है यह बात आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ७७ वें बलिदान दिवस पर उनकी गांधी पार्क स्थित प्रतिमा पर मालार्पण व पुष्प अर्पित करने के पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कही। श्री धस्माना ने कहा कि भारत वर्ष जैसे देश जिसमें विभिन्न धर्मों जातियों संस्कृतियों , अलग अलग बोली भाषा अलग अलग खान पान व अलग अलग रंग रूप वाले लोग रहते हैं ऐसे देश को अनेकता में एकता के सूत्र में पिरोने का काम महात्मा गांधी की भाई चारे व सांप्रदायिक सौहार्द के रस्ते से ही संभव हो पाया और आज बापू गांधी के अहिंसा के दर्शन को पूरा संसार मान रहा है। श्री धस्माना ने कहा कि बापू के दिए प्रेम अहिंसा व निडरता के मंत्र ने ही भारत के करोड़ों निहत्थे लोगों को अंग्रेजों की तोपों व संगीनों के सामने खड़ा होने का साहस दिया। श्री धस्माना ने कहा कि आज वो ताकतें जिन्होंने महात्मा गांधी के शरीर को मारा वो आज भी बापू की विचारधारा की हत्या की कोशिश में लगे हैं इसलिए बापू को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम बापू की विचारधारा पर चलें और देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए विभाजनकारी ताकतों का डट कर मुकाबला करें। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आनंद सिंह पुंडीर, कांग्रेस अनु जाती विभाग के जिला अध्यक्ष अमीचंद सोनकर, श्री अशोक चंदन, श्री आशुतोष द्विवेदी, श्री यामीन खान , श्री अनुज दत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी
उत्तराखंड
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून: बंगाल जीत के बाद भाजपा में जश्न, सीएम धामी ने 2027 को लेकर जताया भरोसा
- देहरादून: टिकट दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, खुद को राहुल गांधी का PA बताकर बनाया शिकार
- देहरादून: STF की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ का हाथी दांत बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
- परिवहन मंत्री का एक्शन, UTC की कार्यप्रणाली का लिया जायजा
- केदारनाथ यात्रा तैयारियों पर जोर, सुरक्षा और स्वच्छता पर फोकस
- उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र
- बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी
- ऋषिकेश में बिजली लाइनें होंगी भूमिगत, केंद्र ने दिए ₹489 करोड़
- नैनीताल: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दो घायल
- देहरादून: चुनाव नतीजों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, उत्तराखंड में बदलाव का दावा
Wednesday, May 6

