Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • भारत-चीन सीमा पर मलारी गांव के जंगलों में लगी आग, सेना शिविर सुरक्षित
    • प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक : डॉ. धन सिंह रावत
    • बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी ने मानसिक तनाव का किया खुलासा, माता-पिता पर लगाए गंभीर आरोप
    • पश्चिम बंगाल में दहाड़े उत्तराखंड के धाकड़ धामी
    • शादी के चार महीने बाद पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार
    • आंगनबाड़ी पोषण सामग्री के सेंट्रल गोदाम पर डीएम का औचक निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति
    • 7 मार्च को हरिद्वार आएंगे अमित शाह, प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन
    • थारू लोकगायिका रिंकू राणा के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक
    • महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान
    Friday, March 6
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»निकायों मे मिली प्रचंड जीत पर संगठन ने किया सीएम धामी का अभिनंदन

    निकायों मे मिली प्रचंड जीत पर संगठन ने किया सीएम धामी का अभिनंदन

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड देहरादून
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    धामी ने कार्यकर्ताओ को समर्पित की जीत, 2027 के समर मे जुटने का आह्वान

    देहरादून 26 जनवरी। भाजपा ने निकायों मिली प्रचंड जीत पर आयोजित अभिनन्दन समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया है। इस दौरान सीएम ने जीत कार्यकर्ताओं पर समर्पित करते हुए आशीर्वाद देने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। साथ ही इससे प्राप्त ऊर्जा एवं उत्साह को बरकरार रखते हुए कार्यकताओं को 2027 के विधानसभा और 29 के लोकसभा चुनावों में बंपर जीत के लिए जुटने का आह्वाहन किया।

    बालवीर रोड स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। नारेबाजी और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व की मौजूदगी में निकाय चुनावों की शानदार जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं का जोश भरते हुए कहा, भाजपा कैडर आधारित पार्टी है, वो आपके हमारे बीच से ही ज़िम्मेदारी सौंपती है। जिसका ताजा तरीन उदाहरण सबके सामने नव निर्वाचित महापौर श्री सौरभ थपलियाल है। उन्होंने नगर निगमों, पालिका और पंचायतों में प्रचंड बहुमत से पार्टी उम्मीदवारों को जिताने के लिए देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त किया है। वहीं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए इस जीत को उनके परिश्रम, समर्पण और संकल्प का परिणाम बताया। साथ ही कहा कि अधिकांश शहरों में कमल खिलाने के बाद अब हमें पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक व्यक्ति के विकास अभियान में अधिक ताकत से जुटना है।

    सीएम ने कहा कि ये नतीजे बताते हैं कि हम सही दिशा और लक्ष्य पर काम कर रहे हैं है, जिस पर जनता ने मुहर लगाकर हमारी पीठ थपथपाई है। साथ ही स्पष्ट किया कि हमारा लक्ष्य जीत ही नहीं बल्कि पार्टी के अंत्योदय सिद्धांत को व्यवहार में उतारना है। अब हमें मिलकर, शहरी क्षेत्रों में भी कमजोर से कमजोर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लानी है। वहीं इस विजय से मिली ऊर्जा और उत्साह को हमे बरकरार रखना है। ताकि पार्टी 2027 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव में भी शानदार जीत दर्ज करने में सफल हो।

    यूसीसी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, उत्तरायण पर तीन नए शुभ कार्यों की बात मैने की थी, उनकी शुरुआत शहरों की सरकार और उसमें भी भाजपा के ट्रिपल इंजन लगने से हो गई है। कल से यूसीसी लागू होने के साथ, प्रत्येक देवभूमिवासी को एक समान कानून का अधिकार मिल जाएगा। बेहद खुशी की बात है कि राज्य की जनता से विधानसभा चुनावों में किया ये वादा भी पूरा हो रहा है। मोदी जी ने धारा 370 हटाकर और श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कर दशकों से किए पार्टी के संकल्पों को पूर्ण किया है, उनके इसी राष्ट्रीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण के यज्ञ में यूसीसी उत्तराखंड की तरफ से आहूति के समान है। 28 जनवरी से राष्ट्रीय खेलों का आगाज हमारे राज्य में हो रहा है, जिसे हम सबको मिलकर जी20 की तरह सफल बनाना हैं। ताकि देवभूमि, वीर भूमि की तरह उत्तराखंड, खेल भूमि के तौर पर भी पहचाना जाए।

    इस मौके प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने निकायों में प्रचंड जीत देने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कहा, कुल 11 में 10 निगमों में पार्टी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। जिसमें देहरादून में हमे अकेले 1 लाख 5 हजार मतों के अंतर से एकतरफा जीत हासिल हुई है। अन्य 83 निकाय, जहां हम चुनाव लड़े उसमें भी 41 सीट पर हमने विजय प्राप्त की, वहीं 4-5 सीटें तो हम इकाई दहाई के अंतर से जीत नहीं पाए। निकायों में 70 फीसदी से अधिक पार्षदों, सभासदों और वार्ड सीटों पर कमल खिला है। लगभग 65 फीसदी से अधिक मत निकायों में हम पाने में सफल रहे हैं। तीन निकायों में तो भाजपा निर्विरोध जीतने में सफल रही है। और यह सब डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों, मुख्यमंत्री धामी से जनता का लगाव और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के कारण संभव हुआ है। हमारे सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों ने पूर्ण लगन से चुनाव में काम किया है। जिसके कारण, जनमानस में यह विश्वास स्थापित हुआ है कि विकास, सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।

    उन्होंने कहा कि बेशक कुछ कमियां जो रह गई हैं, उन्हें हम मिलजुलकर दूर करेंगे। जीत के इस माहौल को पार्टी 2027 तक कायम रखेगी, ताकि राज्य में विकास वाली सरकार की हैट्रिक लगाई जाए।

    इस दौरान एक लाख से अधिक मतों से नवनिर्वाचित देहरादून महापौर श्री सौरभ थपलियाल का भी शानदार स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट समेत सभी पार्टी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विश्वास जताने और जिताने के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं चुनाव में प्रचंड जीत देने के लिए विशेष तौर पर देहरादून महानगर की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जितनी बड़ी जीत उन्हें प्राप्त हुई है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी वे अब महसूस कर रहे हैं। लेकिन जनता और मुख्यमंत्री का आशीर्वाद उनके साथ है, लिहाजा वे पार्टी के संकल्पों को मजबूती से धरातल पर उतारेंगे। बात कम काम ज्यादा, के अपने सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

    मुख्यमंत्री अभिनंदन कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष श्री नरेश बंसल, सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री सुबोध उनियाल, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजय कुमार प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, विधायक श्री खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुलदीप कुमार, श्री मुकेश कोली, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री कौस्तुभानंद जोशी, सरकार में दायित्वधारी श्री विनय रुहेला, श्रीमती मधु भट्ट, श्रीमती विनोद उनियाल, श्री विश्वास डाबर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    मनवीर सिंह चौहान
    प्रदेश मीडिया प्रभारी
    भाजपा, उत्तराखंड

    Related Posts

    भारत-चीन सीमा पर मलारी गांव के जंगलों में लगी आग, सेना शिविर सुरक्षित

    उत्तराखण्ड By hillwani

    प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक : डॉ. धन सिंह रावत

    उत्तराखण्ड By hillwani

    बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी ने मानसिक तनाव का किया खुलासा, माता-पिता पर लगाए गंभीर आरोप

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    भारत-चीन सीमा पर मलारी गांव के जंगलों में लगी आग, सेना शिविर सुरक्षित

    March 6, 2026

    प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक : डॉ. धन सिंह रावत

    March 6, 2026

    बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी ने मानसिक तनाव का किया खुलासा, माता-पिता पर लगाए गंभीर आरोप

    March 6, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.