उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 19 अगस्त से 22 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार का सत्र पूरी तरह से सुव्यवस्थित और तकनीकी रूप से उन्नत होगा।
ऋतु खंडूरी ने कहा, “हम पूरी तैयारी के साथ मानसून सत्र करने जा रहे हैं। इस बार विधानसभा में सभी व्यवस्थाएं फुल-प्रूफ होंगी। विशेष रूप से ध्वनि व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है।” उन्होंने बताया कि आईआईटी रुड़की के सहयोग से साउंड प्रूफिंग और साउंड इको को लेकर गहन तकनीकी कार्य किया गया है, जिससे सदन की कार्यवाही के दौरान किसी भी तरह की ध्वनि गूंज या तकनीकी समस्या नहीं होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार का मानसून सत्र न केवल विषय-वस्तु के लिहाज़ से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि तकनीकी दृष्टि से भी इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास किया गया है।
गौरतलब है कि मानसून सत्र के दौरान राज्य सरकार कई अहम विधेयकों को सदन में प्रस्तुत कर सकती है, वहीं विपक्ष भी सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- वर्षों से नौनिहालों की सुरक्षा को खतरा बने जिले के 56 जर्जर भवन जिला प्रशासन ने कराए ध्वस्त
- उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय
- स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट
- NCORD बैठक में ड्रग तस्करी रोकने पर फोकस
- मुख्यमंत्री ने ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ के तहत मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
- जल जीवन मिशन 2.0 के लिए MOU, CM धामी ने किया वर्चुअल प्रतिभाग
- फल सब्जियों में कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल पर सरकार सख्त
- वन विकास निगम के रजत जयंती समारोह में CM धामी, कुमाऊं में खुलेगा नया कार्यालय
- ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, आदतन अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली
- हरिद्वार में 1.45 करोड़ की साइबर ठगी, लालच में फंसा व्यक्ति
Thursday, April 30

