Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उत्तराखंड बजट 2026–27: ₹1.11 लाख करोड़ का प्रावधान, विकास और वित्तीय अनुशासन पर जोर
    • बजट सत्र से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, सत्र की अवधि बढ़ाने की उठाई मांग
    • गैरसैंण में कल से बजट सत्र, भराड़ीसैंण पहुंची धामी सरकार
    • ऑनलाइन प्रेम विवाद में भाई बना बहन का हत्यारा, 84 वार कर उतारा मौत के घाट
    • अप्रैल के पहले सप्ताह से केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू
    • उत्तराखंड विधानसभा सत्र: गैरसैंण में सजेगा सदन, 13 साल में 11वीं बार पहाड़ चढ़ी सरकार
    • उत्तराखंड बजट सत्र में गरमाएगा माहौल, विपक्ष के तेवर तेज; सरकार हर सवाल का देगी जवाब
    • देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर भीषण हादसा, मोतीचूर फ्लाईओवर पर कई वाहन जले; महिला समेत दो की मौत
    • चारधाम यात्रा के लिए पहले दिन 1.24 लाख रजिस्ट्रेशन, केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा आवेदन
    • टोली बैठक मे शाह ने की संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा, किया मार्गदर्शन
    Tuesday, March 10
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»घपलों की गंगोत्री बना उत्तराखंड पेयजल निगम, टेंडर से लेकर नियुक्तियों तक घोटालों की बाढ़

    घपलों की गंगोत्री बना उत्तराखंड पेयजल निगम, टेंडर से लेकर नियुक्तियों तक घोटालों की बाढ़

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    उत्तराखंड पेयजल निगम भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का अड्डा बनता जा रहा है। टेंडर में पैसे खाने, योजनाओं में वित्तीय अनियमितता समेत कई गड़बड़ियां उजागर हो चुकी हैं। साथ ही जल जीवन मिशन के कार्य भी केंद्र सरकार की आंखों में खटक रहे हैं। पेयजल निगम के कई अधिकारी मनमानी पर उतारू हैं। हालांकि, निगम में आए दिन गंभीर आरोपों के बीच अब मामले पर सख्त कार्रवाई की शुरुआत हो गई है। मुख्य अभियंता एसके विकास के खिलाफ मुख्यमंत्री स्तर की सतर्कता समिति ने विजिलेंस जांच की अनुमति दे दी है। आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी के खाते में टेंडर के एवज में पैसे ट्रांसफर करवाए।

    टेंडर के बदले पैसे, कई इंजीनियरों पर गिरी गाज
    राज्यभर में गोपेश्वर, चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में पेयजल योजनाओं में टेंडर आवंटन को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव, एक ही ठेकेदार को कई योजनाएं देने, और प्लानिंग से लेकर कार्यान्वयन तक अफसरों की मिलीभगत के संकेत मिले हैं।

    विशेष रूप से टिहरी जिले की कफोलस्यूं, लक्ष्मीली ढुंगी की धार व प्रतापनगर पेयजल योजनाओं की जांच में कई इंजीनियरों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। जल जीवन मिशन के तहत 60 से अधिक योजनाओं की वित्तीय अनियमितताओं की जांच चल रही है।

    पौड़ी जिले में 16 योजनाएं एक ही ठेकेदार को, टेंडर रद्द
    पौड़ी जिले में 22 पेयजल योजनाओं में से 16 योजनाएं एक ही ठेकेदार को चार दिन में आवंटित कर दी गईं। गड़बड़ी सामने आने के बाद सभी टेंडर रद्द कर नए सिरे से आवंटन किया गया। अब इन योजनाओं की वित्तीय जांच के लिए मामला ईडी तक पहुंच गया है।

    दो जाति प्रमाणपत्र से नौकरी, शासन से मांगी गई राय
    एक अन्य गंभीर मामला वर्ष 2012 की सहायक अभियंता भर्ती का है, जिसमें एक अभ्यर्थी ने आवेदन के समय यूपी बिजनौर और साक्षात्कार के समय पौड़ी का जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया। यह मामला अब शासन को भेजा गया है और न्याय विभाग की राय के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जल निगम स्तर पर सभी कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगी हुई है।

    विभागीय सख्ती और पारदर्शिता की ओर कदम
    पेयजल सचिव शैलेश बगौली ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विजिलेंस रिपोर्ट के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अन्य लंबित मामलों में भी यदि रिपोर्ट फाइनल होती है तो त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    इन घटनाओं से साफ है कि पेयजल निगम में वर्षों से चल रहे टेंडर फर्जीवाड़े, नियुक्ति में धांधली और नियमों की अनदेखी को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के संकल्प की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
    Drinking Water Corporation from tenders to appointments has become the Gangotri of scams there is a flood of scams UTTARAKHAND

    Related Posts

    उत्तराखंड बजट 2026–27: ₹1.11 लाख करोड़ का प्रावधान, विकास और वित्तीय अनुशासन पर जोर

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    बजट सत्र से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, सत्र की अवधि बढ़ाने की उठाई मांग

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    गैरसैंण में कल से बजट सत्र, भराड़ीसैंण पहुंची धामी सरकार

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    उत्तराखंड बजट 2026–27: ₹1.11 लाख करोड़ का प्रावधान, विकास और वित्तीय अनुशासन पर जोर

    March 9, 2026

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उत्तराखंड बजट 2026–27: ₹1.11 लाख करोड़ का प्रावधान, विकास और वित्तीय अनुशासन पर जोर

    March 9, 2026

    बजट सत्र से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, सत्र की अवधि बढ़ाने की उठाई मांग

    March 9, 2026

    गैरसैंण में कल से बजट सत्र, भराड़ीसैंण पहुंची धामी सरकार

    March 9, 2026
    Most Popular

    उत्तराखंड बजट 2026–27: ₹1.11 लाख करोड़ का प्रावधान, विकास और वित्तीय अनुशासन पर जोर

    March 9, 2026

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.