सम्मानित बंधुओं, आज नगर निगम देहरादून के चुनाव वार्ड 41 इंदिरापुरम में मतदान संपन्न होने के उपरांत रात्रि लगभग 10:00 बजे क्षेत्र के एक निर्दलीय प्रत्याशी और उसके सहयोगियों द्वारा मत पेटियों से छेड़ छाड़ करने का कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकताओं ने आरोप लगाया । इन सब के द्वारा यह बताया गया कि जब सामान्य परीक्षण के लिए रात्रि 10.00 बजे शास्त्री नगर स्थित सामुदायिक भवन मतदान स्थल पर कांग्रेस पार्टी के मतदान अभिकर्ता पहुंचे तो उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी और उसके सहयोगियों को वहां उपस्थित पाया जिसका कांग्रेस पार्टी के लोगों द्वारा विरोध किया गया तो यह लोग मत पेटियों अपने हाथ में उठा कर भागने लगे ।
इस घटना का वीडियो भी बना लिया गया ।
इसके बाद घटनास्थल पर महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, कांग्रेस नेता संग्राम सिंह पुंडीर, अंजू दत्त शर्मा अन्य कार्यकताओं को लेकर इंदिरा नगर चौकी पहुंचे और इस घटनाक्रम की रिपोर्ट कांग्रेस पार्टी की पार्षद प्रत्याशी पायल बहल द्वारा लिखा दी गई ।
मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि द्वारा आरोप लगाते हुए कहा गया कि मत पेटियों से छेड़ छाड़ एक जघन्य अपराध है और इस पर पीठासीन अधिकारी एवं अन्य दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन
- मसूरी में फर्जी वीआईपी कल्चर पर पुलिस की कार्रवाई, हूटर-बत्ती लगी लग्जरी कार सीज
- चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
- सर्बिया दौरे पर उत्तराखण्ड का प्रतिनिधिमंडल, नोवी साद प्रांत की विधानसभा का किया भ्रमण
- देहरादून ट्रैफिक को बड़ी राहत, शहर में बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग
- जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी
- मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹4.42 करोड़ की धनराशि
- बद्रीनाथ धाम बनेगा ‘स्प्रिचुअल हिल टाउन’, मास्टर प्लान पर तेज़ी से काम
- देहरादून में युवक ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने में हंगामे के बाद बढ़ा विवाद
- एक क्लिक में 7.5 लाख पेंशनर्स को राहत, सीएम धामी ने ट्रांसफर की राशि
Friday, May 8

