Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • सतपुली में युवक की आत्महत्या, पुलिस पर आरोप; जांच शुरू
    • अकरम एनकाउंटर मामला: डीएम ने मजिस्ट्रियल व पुलिस जांच के दिए आदेश
    • देहरादून में भाजपा का सदस्यता अभियान तेज, कांग्रेस के कई नेता हुए शामिल
    • देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो बसों पर पथराव, बाल-बाल बचे यात्री
    • देहरादून में धर्म परिवर्तन की कोशिश का मामला, ‘क्रिप्टो-क्रिश्चियन’ गतिविधियों की आशंका से बढ़ी चिंता
    • युवाओं को सशक्त बनाने के लिए CITS इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप का शुभारंभ
    • कुंभ 2027 और विकास योजनाओं के लिए ₹1252 करोड़ मंजूर
    • डोल आश्रम में भव्य आयोजन, CM धामी ने किया अभिषेक व पूजन
    • राजाजी टाइगर रिजर्व में शादी विवाद: जांच में एक्शन, दो फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड, रेंजर-वन दरोगा हटाए गए
    • देहरादून में लूट के बाद मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर समेत दो घायल
    Saturday, May 2
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»शहर में नो पार्किंग से गाड़ी जब्ती हेतु क्रेेन किए जाएं डबलःडीएम

    शहर में नो पार्किंग से गाड़ी जब्ती हेतु क्रेेन किए जाएं डबलःडीएम

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    शहर में नो पार्किंग से गाड़ी जब्ती हेतु क्रेेन किए जाएं डबलःडीएम

    गहन पर्यवेक्षण उपरान्त शहर के 10 अति व्यस्तत्म जंक्शन की डीपीआर जिला प्रशासन ने कराई तैयार; वित्तीय स्वीकृति के लिए इसी माह भेजी जाएगी शासन

    इन्दिरा मार्केट काम्पलेक्स पुनर्वास व आढत बाजार निर्माण व शॉप अलॉटमेंट की प्रत्येक गतिविधियां व टाइमलाईन की प्रशासन स्तर पर होगी हर सप्ताह समीक्षा

    पुलिस, आरटीओ को पुनः सख्त प्रवर्तन के निर्देश; आईएसबीटी अनाधिकृत सवारी बिठाने, चढाने वाले वाहनों को घसीट कर लाएं रेंजर्स ग्रांउड

    आईएसबीटी कारगी मोड़ पर भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव तैयार, भेजा जा रहा शासनः

    मा0 मुख्यमंत्री के सुगम सुरक्षित यातायात के संकल्प, शहर सुगम यातायात के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

    जिले के मोबिलिटि-रि-डेवलपमेंट प्लान हो व्यवहारिक; भविष्य की जरूरत के दृष्टिगत करें तैयारःडीएम

    शहर को करना है यातायात के लिए सुगम; व्यवस्थित चौक, चौराहे, जंक्शन, पार्क

    मोड़ हों संघर्ष रहित ऑन स्ट्रीट, ऑफ स्ट्रीट, मल्टीलेवल आटोमेटेड या सिविल पार्किंग निरंतर बढाना हैः

    लोनिवि को रेस्ड जेब्राक्रासिंग हेतु निर्देश फंड किया आंवटित,

    देहरादून दिनांक 09 जुलाई 2025 (सू.वि.का.), जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में शहरी पुर्नविकास, पार्क योजना के सम्बन्ध में बैठक ली। इस दौरान एमडीडीए, स्मार्ट सिटी लि0 द्वारा तैयार किए गए प्लान को प्रजेंनशन के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। बैठक में मौहब्बेवाला से राजपुर रोड एवं धूलकोट से कुंआवाला कॉरिडोर योजना तथा शहर में संचालित नये आढत बाजार एवं इन्दिरा मार्केट रि-डेवलममेंट कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देशित किया कि विभागों में आपसी गैप न रहे इसके लिए एमडीडीए, नगर निगम, लोनिवि, यूपीसीएल, एनएच, पुलिस, परिवहन विभाग के आपसी समन्वय से व्यवहारिक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने शहर के 10 अति व्यस्तत्म जंक्शन की डीपीआर तैयार करते हुए शासन को वित्तीय स्वीकृति हेतु इसी माह शासन को प्रेषित की जा रही है। आईएसबीटी कारगी मोड़ पर भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है जिसे शीघ्र ही शासन को प्रेषित किया जा रहा है।
    जिलाधिकारी ने पुलिस को निर्देशित किया क्रेन संख्या डबल करते हुए अनाधिकृत सड़कों पर पार्क वाहनों पर सीज करते हुए क्रेन से उठाकर रेंजर्स कालेेज या काबुल हाउस लाएं। साथ आरटीओं पुलिस को निर्देशित किया कि पुनः परिवर्तन की कार्यवाही करते हुए आईएसबीटी पर अनाधिककृत रूप से सवारी उतारने चढाने वाले वाहनों को सीज करते हुए रेंजर्स वाहन तक घसीटे। साथ ही एमडीडीए को निर्देश दिए कि व्यवसायिक संस्थानों पर काम्पलेक्स में पार्किंग का उपयोग वाहन पार्क के लिए ही हो पार्किंग में अन्य व्यवसायिक गतिविधि संचालित करने पर कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने लोनिवि को सुरक्षित यातायात के लिए चौराहों पर रेस्ड जेब्राक्रासिंग निर्माण हेतु मौके पर फंड स्वीकृत करते हुए यथाशीघ्र कार्य प्रारम्भ के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए इन्दिरा मार्केट काम्पलेक्स पुनर्वास व आढत बाजार निर्माण; शॉप अलॉटमेंट की प्रत्येक गतिविधियां टाइमलाईन की प्रशासन स्तर पर हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिए कि आईएसबीटी कारगी मोड़ पर भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव शासन को भेेंजें।
    जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी न्याय को निर्देशित किया कि गूगलसीट बनाने हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अपने प्लान के सम्बन्ध में जो भी अद्यतन किया जाना है गूगल सीट में रिमार्क अद्यतन करेंगे तथा इसकी नियिमत समीक्षा की जाएगी।
    मा0 मुख्यमंत्री के सुगम सुरक्षित यातायात के संकल्प, शहर सुगम यातायात के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध जिलाधिकारी प्रत्येक शनिवार अपने स्तर पर करेंगे समीक्षा। डीएम ने जिले के मोबिलिटि-रि-डेवलपमेंट प्लान हो व्यवहारिक; भविष्य की जरूरत के दृष्टिगत तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर का हर मेजर जंक्शन, क्रासिंग व ऑन स्ट्रीट, ऑफ स्ट्रीट, मल्टीलेवल आटोमेटेड या सिविल पार्किंग निरंतर बढाना है, इसके लिए प्रभावी एवं व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने एमडीडीए, यूपीसीएल, लोनिवि, एनएच, नगर निगम, पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने को निर्देशित किया। योजनाओं की प्रगति गूगलसीट पर अद्यतन करने को भी निर्देशित किया।
    इस योजना के तहत शहर से कस्बों तक सड़क नेटवर्क विस्तार, सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करने, साईकिल और सार्वजनिक साईकिल टैªक, जेब्रा क्रासिंग चौक चौराहों का सुधारीकरण टैªफिक लाईट आदि सभी सुविधाएं स्थापित करते हुए जनमानस के लिए सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना है। जंक्शनों, मुख्य/उप मुख्य सड़कों, प्रवेश/निकास, बाजार क्षेत्रों, घेराव बिंदुओं, दुर्घटना संभावित स्थानों, स्कूल/कॉलेज क्षेत्रों और अन्य वाणिज्यिक क्षेत्रों में उचित साइन बोर्ड कार्य, सभी मुख्य मार्गों और उप मुख्य मार्गों पर ज़ेबरा क्रॉसिंग, लेन मार्किंग और स्टॉप लाइनों के रूप में सड़क चिह्नांकन, छोटी सड़कों, स्कूल/कॉलेज क्षेत्रों और प्रमुख वाणिज्यिक क्षेत्रों के निकट मध्य ब्लॉकों में टेबल टॉप के रूप में पैदल यात्री क्रॉसिंग की व्यवस्था तथा पैदल यात्रियों की निरंतरता के लिए निरंतर फुटपाथ, सुरक्षित पैदल यात्री क्रॉसिंग के लिए विशेष पैदल यात्री फुटपाथ ट्रैफिक सिग्नल, सुव्यवस्थित पार्किंग, बस स्टॉप और ऑटो/टैक्सी स्टैंड को जंक्शनों से 50-100 मीटर दूर स्थानांतरित करने आदि सुरक्षित यातायात उपाय किए जाने हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह उप जिलाधिकारी हरिगिरि, संयुक्त सचिव एमडीडीए से गौरव चटवाल, अधीक्षण अभियंता लोनिवि ओमपाल सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी दीपक सैनी, अधीशासी अभिंयता लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, पुलिस विभाग से सीओ यातायात सहित एमडीडीए के अधिकारी उपस्थित रहे।
    —

     

    be doubled to seize Cranes should from no parking in the city: DM vehicles

    Related Posts

    सतपुली में युवक की आत्महत्या, पुलिस पर आरोप; जांच शुरू

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    अकरम एनकाउंटर मामला: डीएम ने मजिस्ट्रियल व पुलिस जांच के दिए आदेश

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    देहरादून में भाजपा का सदस्यता अभियान तेज, कांग्रेस के कई नेता हुए शामिल

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सतपुली में युवक की आत्महत्या, पुलिस पर आरोप; जांच शुरू

    May 2, 2026

    अकरम एनकाउंटर मामला: डीएम ने मजिस्ट्रियल व पुलिस जांच के दिए आदेश

    May 2, 2026

    देहरादून में भाजपा का सदस्यता अभियान तेज, कांग्रेस के कई नेता हुए शामिल

    May 2, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.