Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान
    • 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति
    • चारधाम यात्रा से पहले बदरीनाथ-केदारनाथ में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी
    • ईरान-इजरायल तनाव पर उत्तराखंड सरकार अलर्ट
    • हरिद्वार दौरे पर अमित शाह देंगे बड़ी सौगात
    • देहरादून में रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट का आरोप,दो वायरल वीडियो सामने आए
    • आवारा कुत्तों के हमले पर मुआवजे का प्रावधान ,जानिए नियम और दावा करने की प्रक्रिया
    • देवभूमि में रंगों की धूम, उत्साह से मनाई गई होली
    • रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई
    Friday, March 6
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राईम पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी,भारत वर्ष में करोडों रुपये की साइबर धोखाधडी *डिजिटल हाउस अरेस्ट स्कैम का भण्डाफोड़

    उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राईम पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी,भारत वर्ष में करोडों रुपये की साइबर धोखाधडी *डिजिटल हाउस अरेस्ट स्कैम का भण्डाफोड़

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड क्राइम देहरादून
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    एसटीएफ उत्तराखण्ड की साइबर क्राईम पुलिस टीम द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष में करोडों रुपये की साइबर धोखाधडी *डिजिटल हाउस अरेस्ट स्कैम का भण्डाफोड़ करते हुये गिरोह के मुख्य अभियुक्त को जयपुर, राजस्थान से किया गिरफ्तार।
     निरंजनपुर, देहरादून निवासी एक पीडित के साथ सवा दो करोड रुपये से अधिक की ठगी के मामले में हुआ इस गिरोह का पर्दा फाश।
     गिरोह द्वारा मुम्बई साइबर क्राइम पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर वॉइस/वीडियो कॉल व मैसेज के माध्यम से पीडित को 09 दिन तक डिजिटल हाउस अरेस्ट रख कर ठगे गये थे 02 करोड 27 लाख 23 हजार रुपये।
     गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त AU Small Finance बैंक खाते का एस0एम0एस0 अलर्ट सिम नं0 सहित एक मोबाइल हैण्डसेट बरामद
     अब तक की विवेचना के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा धोखाधडी में प्रयुक्त किये जा रहे उक्त AU Small Finance Bank खाते के विरुद्ध *अरुणाचल प्रदेश व महाराष्ट्र में भी शिकायतें दर्ज होना पायी गयी हैं

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 श्री नवनीत सिंह द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि निरंजनपुर देहरादून निवासी एक पीडित द्वारा कुछ समय पूर्व साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर आकर सूचना अंकित कराई कि दिनांक 09.09.2024 को उसके मोबाइल नं0 पर मुम्बई साइबर क्राइम पुलिस के नाम से एक फोन आया जिसके द्वारा शिकायतकर्ता के आधार व मोबाइल फोन से अपराध होना बताकर व्हाट्सएप पर बात करने को कहकर फोन काट दिया गया, शिकायतकर्ता द्वारा उक्त फोन नं0 पर पुनः बात करने की कोशिश की तो वह नं0 शिकायतकर्ता के कॉल लॉग से हट गया। फिर शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आयी जिसमें सामने एक व्यक्ति पुलिस यूनिफॉर्म में बैठा था जिसके द्वारा शिकायतकर्ता के आधार व फोन नं0 से खुले हुये एक बैंक खाते में अपराध से सम्बन्धित पैसों का लेन देन होने के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता के विरुद्ध मनी लॉण्ड्रिंग का केस व गिरफ्तार वारण्ट जारी होने व नेशनल सिक्योरटी एण्ड सिकरेट एक्ट की बात कहकर इस घटना को किसी के साथ साझा किया तो ऐसा करने पर जेल और मनी पैनल्टी हो सकती है तथा 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तारी का भय दिखाकर डराया धमकाया गया। जिससे शिकायतकर्ता डर गया और अपने को बचाने के लिए कहने लगा। इस पर उक्त तथाकथित साइबर ठगों द्वारा कहा गया कि यह केस उच्च लेबल का है उच्चाधिकारीगण से बात करनी पडेगी व जब तक आप हमारी निगरानी मे रहेगें आपको हर 03 घटें मे व्हाटसएप्प पर अपनी उपस्थिती के मैसेज करने होगें तथा इस दौरान कहीं भी यात्रा करने से मना किया गया व डराने के लिये कुछ नोटिस भी भेजे गये और शिकायतकर्ता के फंड की जांच करने के लिए सभी बैंक खातो की जानकारी ली गयी। शिकायतकर्ता को डर था कि कहीं पुलिस उसे पकड न ले इस डर से वह डिजिटल रुप से हाउस अरेस्ट/ निगरानी में रहते हुये दिनांक 11.09.2024 से 17.09.2024 तक उनके बताये अनुसार खातों में रुपये जमा करता रहा। उनके द्वारा कहा गया की अवैध लेनदेन को ट्रैक करने के लिए आपके बैक खातो की निगरानी की जा रही हैं और कहा की 24-48 घंटों केबाद आपके खाते में पैसे वापस कर दिये जाएगे । यदि कोई भी लेनदेन गलत पाया गया तो आपके घर कि निलामी कर दी जायेगीं । शिकायतकर्ता द्वारा पैसे भेजने के बाद भी और पैसो की मांग जारी रहने पर शिकायतकर्ता को एहसास हुआ कि यह एक स्कैम था किन्तु तब तक उसके साथ 2,27,22,717 (दो करोड सत्ताइस लाख बाइस हजार सात सौ सत्रह ) रुपये की साइबर ठगी हो चुकी थी।
    साइबर अपराधियों द्वारा पीडित को डिजिटल हाउस अरेस्ट कर पीडित की जिन्दगी भर की कमाई धोखाधडी से हड़प ली गयी थी। प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित कर अभियोग के सफल एवं शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साईबर क्राईम पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त बैंक खातों/मोबाइल नम्बरों आदि की जानकारी हेतु सम्बन्धित बैंकों, सर्विस प्रदाता कम्पनी तथा मेटा एवं गूगल आदि से पत्राचार कर डेटा प्राप्त किया गया और प्राप्त डेटा का गहनता से विश्लेषण करते हुये तकनीकी / डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर इस घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त को चिन्ह्ति किया गया एवं तलाश जारी करते हुये कई स्थानों पर दबिश दी गयी और आखिरकार साईबर पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास से तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुये अभियोग में संलिप्त मुख्य अभियुक्त नीरज भट्ट उम्र-19 वर्ष को जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त AU Small Finance बैंक खाते का एस0एम0एस0 अलर्ट सिम नं0 सहित एक मोबाइल हैण्डसेट बरामद हुआ। तथा अब तक की विवेचना से गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा धोखाधडी में प्रयुक्त किये जा रहे उक्त खाते के विरुद्ध अरुणाचल प्रदेश व महाराष्ट्र में भी शिकायतें दर्ज होना पायी गयी हैं।

    अपराध का तरीका:-

    डिजिटल हाउस अरेस्ट एक ऐसा तरीका है जिसमें जालसाज, लोगों को उनके घरों में ही फंसाकर उनसे धोखाधड़ी करते हैं। ये जालसाज फोन या वीडियो कॉल के जरिए डर पैदा करते हैं। साइबर अपराधियों द्वारा बेखबर लोगों को अपने जाल में फंसाकर धोखा देकर उनकी गाढी कमाई का रुपया हडपने के लिये मुम्बई क्राईम ब्रान्च, सी0बी0आई0 ऑफिसर, नारकोटिक्स डिपार्टमेण्ट, साइबर क्राइम, IT या ED ऑफिसर के नाम से कॉल कर ऐसी गलती बताते हुये जो आपने की ही न हो जैसे आपके नाम, मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड आदि आई0डी0 पर खोले गये बैंक खातों में हवाला, मनी लॉण्ड्रिंग आदि का पैसा जमा होने अथवा आपके नाम से भेजे गये कोरियर/पार्सल में प्रतिबंधित ड्रग्स, फर्जी दस्तावेज पासपोर्ट आदि अवैध सामग्री पाये जाना बताकर मनी लॉण्ड्रिंग, नारकोटिक्स आदि के केस में गिरफ्तार करने का भय दिखाकर व्हाट्सएप वाइस/वीडियो कॉल, स्काइप एप आदि के माध्यम से विवेचना में सहयोग के नाम पर अवैध रुप से डिजिटल हाउस अरेस्ट कर उनका सारा पैसा आर0बी0आई0 से जाँच/वैरिफिकेशन कराने हेतु बताये गये खातों में ट्रांसफर करवाकर धोखाधडी को अंजाम दिया जाता है।
    कभी-कभी वे झूठ बोलकर पीड़ित के रिश्तेदारों या दोस्तों को भी किसी अपराध या दुर्घटना में उनकी संलिप्तता के बारे में बताते हैं, जिससे पीड़ित घबरा जाए। इसके बाद ये जालसाज खुद को पुलिस या सरकारी अफसर बताते हुए कहते हैं कि अगर वे पैसे देंगे तो मामला बंद हो जाएगा। इतना ही नहीं, जालसाज तब तक उन्हें वीडियो कॉलिंग करते रहते हैं जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती।
    ये जालसाज कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं। कभी-कभी तो वे नकली पुलिस स्टेशन या सरकारी दफ्तर का सेटअप बना लेते हैं और असली पुलिस की वर्दी जैसी दिखने वाली वर्दी पहन लेते हैं।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
    1. नीरज भट्ट पुत्र गोविन्द प्रसाद भट्ट निवासी 75/11 बी अग्रवाल ब्वायज हॉस्टल, नियर – लैण्डस्कैप पार्क, मानसरोवर, जयपुर उम्र- 19 वर्ष,
    गिरफ्तारी का स्थान- जयपुर, राजस्थान ।
    दिनाँक गिरफ्तारी- 18.01.2025
    बरामदगी- घटना में प्रयुक्त 01 मोबाइल हैण्ड सैट मय सिम कार्ड
    गिरफ्तारी पुलिस टीम-
    1-निरीक्षक देवेन्द्र नबियाल
    2-अपर उ0नि0 मुकेश चन्द
    3-कॉन्स0 सोहन बडोनी
    4-कॉन्स0 नितिन रमोला
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड श्री नवनीत सिहं द्वारा जनता से अपील की है कि डिजिटल अरेस्ट एक स्कैम है जो वर्तमान में पूरे भारत वर्ष में चल रहा है, कोई भी सी0बी0आई0 अफसर, मुम्बई क्राईम ब्रान्च, साइबर क्राइम, IT या ED अफसर या कोई भी एजेंसी आपको व्हाट्सएप के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट करने हेतु नोटिस प्रेषित नहीं करती है। साथ ही कोई व्यक्ति आपको फर्जी दस्तावेज, अवैध सामग्री आदि के नाम पर आपको डरा धमका रहा है या पैसों की मांग कर रहा है तो इस सम्बन्ध में STF/साइबर थानों में अतिशीघ्र अपनी शिकायत दर्ज करायें। उक्त सम्बन्ध में ज्यादा से ज्यादा जागरुक हों। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के लोक लुभावने अवसरों/फर्जी साइट/धनराशि दोगुना करने व टिकट बुक करने वाले अंनजान अवसरो के प्रलोभन में न आयें । किसी भी प्रकार के ऑनलाईन कम्पनी की फ्रैन्चाईजी लेने, यात्रा टिकट आदि को बुक कराने से पूर्व उक्त साईट का स्थानीय बैंक, सम्बन्धित कम्पनी आदि से पूर्ण वैरीफिकेशन व भली-भाँति जांच पड़ताल अवश्य करा लें तथा गूगल से किसी भी कस्टमर केयर का नम्बर सर्च न करें व शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन से सम्पर्क करें । अगर आपको ऐसी ही कोई कॉल या मैसेज आए तो इसकी शिकायत जरूर करें। सरकार ने साइबर और ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने के लिए संचार साथी वेबसाइट पर चाक्षु पोर्टल लॉन्च किया है। आप इस तरह की घटना की शिकायत 1930 साइबरक्राइम हेल्पलाइन पर या http://www.cybercrime.gov.in पर भी दर्ज करा सकते हैं।

    Related Posts

    महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान

    उत्तराखण्ड By hillwani

    2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा

    उत्तराखण्ड By hillwani

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान

    March 5, 2026

    2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा

    March 5, 2026

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति

    March 5, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.