अहमदाबाद,16 जून (आरएनएस)। गुजरात में उड़ान भरने के ठीक बाद दुर्घटनाग्रस्त होने वाले एयर इंडिया हादसे की जांच करने बोइंग कंपनी के विशेषज्ञ सोमवार को अहमदबाद पहुंच गए हैं।
अमेरिकी अधिकारी और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के अधिकारी अहमदाबाद हवाई अड्डे से सीधे दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हुए।
टीम कुछ दिनों तक भारत में रहकर बोइंग हादसे से जुड़े मामले की तफ्तीश करेगी।
गुरुवार 12 जून को अहमदाबाद-लंदन एआई-171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर) 242 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की व्यापक जांच जून 2023 में हुई थी। अब दिसंबर 2025 में इसकी जांच होनी थी, लेकिन उससे पहले हादसा हो गया।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया के बोइंग 787-8 और 9 विमानों की सुरक्षा जांच बढ़ाने का आदेश दिया है।
उधर, बोइंग कंपनी ने पेरिस एयर शो में अपनी उपस्थिति रद्द कर दी है, यह घोषणा पिछले हफ्ते गुरुवार शाम को की गई थी, ताकि वह जांच पर ध्यान कर सकें।
जांच अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने रविवार को दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया विमान का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद कर लिया है।
यह महत्वपूर्ण साक्ष्य दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में सहायक होगा।
इसकी पुष्टि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने की, जिन्होंने रविवार को बीजे मेडिकल कॉलेज के पास दुर्घटना स्थल का दौरा किया।
इससे पहले ब्लैक बॉक्स, फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर मेडिकल कॉलेज के छात्रावास की छत से बरामद किया गया था।
अहमदाबाद विमान हादसे की जांच के लिए एक संसदीय पैनल भी गठित किया गया है।
राज्यसभा सांसद संजय झा की अध्यक्षता वाला पैनल डीजीसीए, एयर इंडिया और बोइंग सहित हितधारकों के साथ विचार-विमर्श करेगा।
समिति विमानों में यात्रियों की सुरक्षा पर एक रिपोर्ट पेश करेगी, जिसमें बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 की खरीद की तारीख (जब एयरलाइन सरकारी नियंत्रण में थी) और इसके रखरखाव पर विचार करेगी। बता दें कि अब तक 80 शवों की पहचान डीएनए से हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- वीकेंड पर देहरादून-मसूरी ट्रैफिक अलर्ट, दून पुलिस ने लागू किया स्पेशल ट्रैफिक प्लान
- देहरादून में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अपहरण कर लूटपाट, नदी में फेंका
- पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
- आईआईटी रुड़की में सेंटर फॉर रेगुलेटरी अफेयर्स का हुआ उद्घाटन
- जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से मिलकर जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल
- पिथौरागढ़ को मिली आधुनिक क्रिकेट सुविधा, सीएम धामी ने उच्चीकृत स्टेडियम किया लोकार्पित
- मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
- मोलेखाल बाजार में पार्किंग निर्माण को मिली हरी झंडी, ₹5.91 करोड़ का प्रस्ताव आगे बढ़ा
- उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11-12 मई को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार
- चंपावत केस में दुष्कर्म प्रकरण निकला सुनियोजित षड्यंत्र? पुलिस जांच में बड़ा दावा
Sunday, May 10

