Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, सेना ने रास्ता किया साफ
    • देहरादून: हॉस्टल में नाबालिग छात्र की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
    • मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा
    • 04 और 05 मई के लिए आरेंज अलर्ट एसईओसी से जनपदों को जारी हुआ पत्र, सावधानी बरतने के निर्देश
    • मानसून से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सफल
    • आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगें CM धामी के सामने, प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
    • श्रीमद्भागवत कथा में CM धामी, जनकल्याण की प्रार्थना
    • बिजली-पानी से सड़क तक समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
    • सतपुली में युवक की आत्महत्या, पुलिस पर आरोप; जांच शुरू
    • अकरम एनकाउंटर मामला: डीएम ने मजिस्ट्रियल व पुलिस जांच के दिए आदेश
    Monday, May 4
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»नामी उद्योगपति विंडलास के जमीन फर्जीवाड़े में ईडी ने फर्जी कैफे संचालक से की पूछताछ

    नामी उद्योगपति विंडलास के जमीन फर्जीवाड़े में ईडी ने फर्जी कैफे संचालक से की पूछताछ

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    दून के नामी उद्योगपति सुधीर विंडलास और उनके सहयोगियों के करोड़ों रुपये के जमीन फर्जीवाड़े में सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी निगाह टेढ़ी कर दी है। फर्जीवाड़े में ईडी ने आरोपी राजपुर रोड स्थित फर्जी कैफे संचालक गोपाल गोयनका को पूछताछ के लिए बुलाया। ईडी ने कैफे संचालक से जमीन फर्जीवाड़े से जुड़े तमाम सवाल किए और अपनी जांच को आगे बढ़ाया। यह मामला राजपुर के पुरकुल क्षेत्र में 01 हेक्टेयर सरकारी भूमि कब्जाने और अन्य फर्जीवाड़े से जुड़ा है। जिसमें पुलिस ने चार मुकदमे दर्ज किए थे, जिन्हें अक्टूबर 2022 में सीबीआइ को ट्रांसफर किया गया। इस मामले में उद्योगपति सुधीर विंडलास और कैफे संचालक गोपाल गोयनका समेत 20 को आरोपी बनाया गया है और कइयों की पूर्व में गिरफ्तारी भी की जा चुकी है।

    ईडी ने चारों एफआइआर के आधार पर मनी लांड्रिंग एक्ट में जांच शुरू करते हुए फर्जीवाड़े से जुड़े आरोपियों की कुंडली खंगालनी शुरू की। ईडी सूत्रों के मुताबिक अहम प्रकरण राजपुर के पुरकुल क्षेत्र में 01 हेक्टेयर सरकारी भूमि कब्जाने से जुड़ा है। आरोपियों ने 02 विक्रय विलेख (सेल डीड) के आधार पर आधा-आधा हेक्टेयर भूमि खरीदी और उससे लगती हुई उतनी ही जमीन कब्जा ली। इसके अलावा भी अन्य भूमि फर्जीवाड़े किए गए हैं। जिनमें राजस्व विभाग के कार्मिकों के साथ मिलीभगत कर जमीनों को अपने नाम चढ़वा लिया। जमीन फर्जीवाड़े में सुधीर विंडलास के साथ गोपाल गोयनका की भूमिका पाए जाने पर पूछताछ के लिए बुलाया गया। इससे पहले भी ईडी एक दफा गोपाल गोयनका को तलब कर चुकी है।

    ईडी सूत्रों के अनुसार गोपाल गोयनका से तमाम सवाल किए गए, जिनमें से उसने कई सवालों के गोलमोल जवाब दिए। संभव है कि ईडी दोबारा गोपाल को पूछताछ के लिए बुला सकती है या उससे पहले कोई बड़ा एक्शन ले सकती है। इस मामले में ईडी पूर्व में जमीन कब्जाने, उन्हें फर्जी दस्तावेजों से अपने नाम पर चढाने के मामले में तत्कालीन राजस्व उपनिरीक्षक, नायब तहसीलदार और तहसीलदार से भी पूछताछ की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि सरकारी कार्मिकों ने भी आरोपितों पर धोखाधड़ी से जमीन अपने नाम पर दर्ज करवाने के बयान दिए हैं। प्रकरण में ईडी की सक्रियता के बाद अब माना जा रहा है कि आरोपितों के ठिकानों पर छापेमारी के साथ ही संपत्तियों के अटैचमेंट की कार्रवाई भी संभव है।

    जमीन फर्जीवाड़े की तस्वीर, जानिए क्या हैं आरोप
    उद्योगपति सुधीर विंडलास और उनके सहयोगियों पर जमीन कब्जाने और धोखाधड़ी कर बेचने का पहला मामला राजपुर थाने में वर्ष 2018 में दर्ज किया गया। यह मामला राजपुर निवासी दुर्गेश गौतम की ओर से एसआइटी (भूमि) को दी गई शिकायत के क्रम में दर्ज किया गया। दुर्गेश का आरोप है कि सुधीर विंडलास ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर राजपुर के पुरकुल क्षेत्र के एक हेक्टेयर सरकारी भूमि कब्जाकर अपने नाम दर्ज कराई है। इसके बाद दूसरा मुदकमा 09 जनवरी 2022 को दून पैरामेडिकल कालेज के संचालक संजय सिंह चौधरी ने दर्ज कराया। उनका आरोप है कि आरोपितों ने जोहड़ी गांव स्थित उनकी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बेच दिया। तीसरा मुकदमा 13 जनवरी 2022 को ले. कर्नल सोबन सिंह दानू (रिटा.) ने कराया। उनका आरोप है कि सरकार से जो जमीन उन्हें जोहड़ी गांव में आवंटित की गई थी, उसे आरोपितों ने कब्जा लिया। वहीं, चौथा मुकदमा 25 जनवरी 2022 को दर्ज किया गया। यह मुकदमा भी दून पैरामेडिकल कालेज के संचालक संजय सिंह चौधरी ने दर्ज कराया।

    ED questioned in the land fraud case of renowned industrialist Windlas operator the fake cafe

    Related Posts

    हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, सेना ने रास्ता किया साफ

    उत्तराखण्ड धर्म पर्यटन By hillwani

    देहरादून: हॉस्टल में नाबालिग छात्र की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, सेना ने रास्ता किया साफ

    May 3, 2026

    देहरादून: हॉस्टल में नाबालिग छात्र की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

    May 3, 2026

    मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

    May 3, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.