Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन
    • मसूरी में फर्जी वीआईपी कल्चर पर पुलिस की कार्रवाई, हूटर-बत्ती लगी लग्जरी कार सीज
    • चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
    • सर्बिया दौरे पर उत्तराखण्ड का प्रतिनिधिमंडल, नोवी साद प्रांत की विधानसभा का किया भ्रमण
    • देहरादून ट्रैफिक को बड़ी राहत, शहर में बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग
    • जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी
    • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹4.42 करोड़ की धनराशि
    • बद्रीनाथ धाम बनेगा ‘स्प्रिचुअल हिल टाउन’, मास्टर प्लान पर तेज़ी से काम
    • देहरादून में युवक ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने में हंगामे के बाद बढ़ा विवाद
    • एक क्लिक में 7.5 लाख पेंशनर्स को राहत, सीएम धामी ने ट्रांसफर की राशि
    Friday, May 8
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»देहरादून सिटीजन्स फोरम के मेयर संवाद कार्यक्रम में महापौर प्रत्याशियों ने देहरादून को सुदृढ़ बनाने का अपना-अपना रोडमैप प्रस्तुत किया

    देहरादून सिटीजन्स फोरम के मेयर संवाद कार्यक्रम में महापौर प्रत्याशियों ने देहरादून को सुदृढ़ बनाने का अपना-अपना रोडमैप प्रस्तुत किया

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड देहरादून
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून का पहला इस किस्म का आयोजन , सभी मेयर प्रत्याशियों को अपनी बात रखने के लिए मिले 12 मिनट

    देहरादून: प्रदेश में इन दिनों निकाय चुनावों का महासमर चल रहा है। प्रदेश के सभी 11 नगर निगमों में सत्ताधारी दल भाजपा के साथ-साथ विपक्षी दल कांग्रेस, अन्य राजनैतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी समर में अपनी ताकत झोंक रहे हैं।

    प्रदेश की नगर निगम की सबसे हॉट सीट यानी राजधानी देहरादून का मेयर चुनाव सबसे रोचक बन गया है, जहां भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, और उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशियों के साथ-साथ कुल दस निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

    इसी क्रम में, देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में देहरादून सिटीजन्स फोरम द्वारा “देहरादून ग्रीन एजेंडा” थीम पर मेयर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न वर्गों से भारी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। मेयर संवाद में बोलने वाले प्रत्याशियों का चयन पर्ची लाटरी द्वारा किया गया। सभी प्रतिभागियों ने देहरादून के इस किस्म के पहले आयोजन की सराहना की। मेयर प्रत्याशियों को अपनी बात रखने के निर्धारित 12 मिनट का समय दिया गया।

    कार्यक्रम के दौरान सभी महापौर प्रत्याशियों ने अपने-अपने विज़न से सभी को अवगत कराया और यह बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य दून की हरियाली को बनाए रखना होगा। इसके अतिरिक्त, पार्किंग की व्यवस्था को प्राथमिकता देना और नालों में तब्दील हो चुकी नदियों को पुनः संवारना भी उनकी योजनाओं में शामिल है। सम्पूर्ण मेयर प्रत्याशी इन मूल मुद्दों पर देहरादून सिटीजन्स फोरम के दृष्टिकोण से सहमत नजर आए।

    मेयर संवाद की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार वीरेंद्र पोखरियाल ने की, जिन्होंने शहर में अगले पांच वर्षों में 10 लाख पेड़ लगाने की योजना प्रस्तुत की। इसके अलावा, उन्होंने पॉलिथीन की समस्या को कारखानों में ही स्रोत पर रोकने और चुनाव जीतने के बाद वार्डों में जमीनी स्तर पर काम करने की बात कही।

    दूसरे वक्ता के रूप में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रविंद्र आनंद सिंह ने देहरादून में अगले पांच वर्षों में पांच लाख सीसीटीवी कैमरे और 10,000 गाड़ियों के लिए पार्किंग व्यवस्था पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने किन्नर समाज के हित में कार्य करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रस्ताव रखा।

    पर्ची चयन के आधार पर अगला वक्तव्य उत्तराखंड क्रांति दल के कैप्टन बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने दिया, जिसमें उन्होंने इको टास्क फोर्स का गठन करने, पॉलिथीन की समस्या को शहर की सीमाओं में रोकने और इंदौर के कचरा प्रबंधन मॉडल से सीखने का वादा किया। साथ ही, उन्होंने एक मजबूत भू कानून की भी पैरवी की।

    अंत में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सौरभ थपलियाल ने अपनी पार्टी के संकल्प पत्र को दोहराते हुए सामुदायिक हॉल बनाने, साइकिल ट्रैक और वॉकिंग पाथ बनाने की बात की। संवाद के दौरान मलिन बस्तियों और राष्ट्रीय हरित अधिकरण की अगली सुनवाई, शहर में बढ़ते नशे और रिस्पना जैसी नदियों में पानी की गुणवत्ता के चिंताजनक सवालों को संवाद में पब्लिक ने अधिकांश उनसे सवाल दागे।

    सभी महापौर प्रत्याशी अपने-अपने विज़न के साथ यह स्पष्ट करते हुए नजर आए कि दून की हरियाली को बनाए रखना उनका प्रमुख उद्देश्य होगा। इसके साथ ही, पार्किंग की व्यवस्था को प्राथमिकता देना और नालों में तब्दील हो चुकी नदियों को फिर से संवारने का काम किया जाएगा।

    कार्यक्रम की शुरुआत देहरादून सिटीजन्स फोरम के जगमोहन मेहंदीरत्ता और भारती जैन ने की, जबकि फोरम के ग्रीन एजेंडा पर जानकारी अनूप नौटियाल और फ्लोरेंस पांधी ने दी। मेयर संवाद की रूपरेखा को रितु चटर्जी और अनीश लाल ने साझा किया।

    एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी विजय भट्टराई ने भी मेयर संवाद कार्यक्रम में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में देहरादून सिटीजन्स फोरम के सदस्य सुधीर वढेरा, आशीष गर्ग, कुसुम कोहली, आशा रानी कपूर, अनूप बड़ोला, नितिन शाह, रमन्ना, डॉक्टर विमल नौटियाल, लोकेश ओहरी, सुनील नेहरू, रणबीर चौधरी, अनिल जग्गी, अभिषेक भट्ट, राजीव ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता रवि चोपड़ा, निर्मला बिष्ट, जयदीप सकलानी, प्रदीप कुकरेती,हिमांशु अरोड़ा, तन्मय ममगाईं, नमिता ममगाईं, हिमांशु आहूजा, कमल देवऱाडी और अन्य संस्थाओं और देहरादून सिटीजन्स फोरम के कई और सदस्य तथा शहर के नागरिक उपस्थित रहे।

    सादर
    देहरादून सिटीजन्स फोरम

    Related Posts

    कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    मसूरी में फर्जी वीआईपी कल्चर पर पुलिस की कार्रवाई, हूटर-बत्ती लगी लग्जरी कार सीज

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन

    May 7, 2026

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन

    May 7, 2026

    मसूरी में फर्जी वीआईपी कल्चर पर पुलिस की कार्रवाई, हूटर-बत्ती लगी लग्जरी कार सीज

    May 7, 2026

    चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

    May 7, 2026
    Most Popular

    कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन

    May 7, 2026

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.