Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • वर्षों से नौनिहालों की सुरक्षा को खतरा बने जिले के 56 जर्जर भवन जिला प्रशासन ने कराए ध्वस्त
    • उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय
    • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट
    • NCORD बैठक में ड्रग तस्करी रोकने पर फोकस
    • मुख्यमंत्री ने ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ के तहत मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
    • जल जीवन मिशन 2.0 के लिए MOU, CM धामी ने किया वर्चुअल प्रतिभाग
    • फल सब्जियों में कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल पर सरकार सख्त
    • वन विकास निगम के रजत जयंती समारोह में CM धामी, कुमाऊं में खुलेगा नया कार्यालय
    • ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, आदतन अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली
    • हरिद्वार में 1.45 करोड़ की साइबर ठगी, लालच में फंसा व्यक्ति
    Thursday, April 30
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»जनता दरबार में डीएम ने सुनी फरियाद, 113 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर समाधान

    जनता दरबार में डीएम ने सुनी फरियाद, 113 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर समाधान

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून

    सीएम धामी का संकल्प, सेवा और सुशासन एवं डीएम बंसल के निर्देशों के क्रम में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार आयोजित किया गया।

    जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच लोगों ने 113 शिकायतें रखी। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर निस्तारण किया। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं का त्वरित समाधान और उनका समयबद्वता से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। जनता दरबार में भूमि विवाद को लेकर अधिकतर समस्याएं छाई रही। इसके अलावा सड़क, पेयजल, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, परिवहन, शिक्षा, विद्युत, आर्थिक सहायता एवं अपने क्षेत्र से जुड़ी शिकायतों को भी जनता ने प्रमुखता से रखा।

    दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक ने नवादा में स्थित उनकी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर उनके साथ मारमीट करने तथा हसनपुर तहसील विकासनगर निवासी रिटायर्ड सेना के अधिकारी ने भूमाफिया द्वारा उनकी निजी भूमि पर कब्जा किए जाने और धमकाने की शिकायत दर्ज की। जिस पर संबंधित एसडीएम को जांच के निर्देश दिए गए। वही पथरीबाग निवासी महिला ने अपने पडोसी पर एमडीडीए नक्शे से हटकर उनकी निजी भूमि पर अतिक्रमण करते हुए भवन निर्माण करने की शिकायत पर एमडीडीए को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम की भूमि पर न्यायालय में वाद विचाराधीन होने के बावजूद विपक्षियों द्वारा वादग्रस्त भूमि खुर्द-वुर्द किया जाने के शिकायत पर लोनिवि, नगर निगम एवं तहसील प्रशासन को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। चाय बागान श्रमिक संघ की ने चाय बागान उदियाबाग एवं गुडरीच विकासनगर के चाय को काटकर उसमें कृषि कार्य किए जाने की शिकायत पर एसडीएम विकासनगर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

    चकराता-त्यूनी राष्ट्रीय राजमार्ग से ग्राम डिमिच-चांजोई लोनिवि चकराता, पीएमजीएसवाई, लोनिवि कालसी द्वारा भूमि मुआवजा वितरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग पर संयुक्त टीम बनाकर अधिकारियों को जांच कर 15 दिनों के भीतर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। ईस्ट होप टाउन ठाकुरपुर पंचायत ग्राम चायबाग में सोलर लाइट लगाने की मांग पर सीडीओ ने उरेडा विभाग को जिला प्लान में प्रस्ताव शामिल करने के निर्देश दिए। वाणी विहार वार्ड निवासियों ने सपेरे बस्ती के पास नालों के ऊपर बनी अवैध पुलियों को ध्वस्त करने की मांग रखी।

    अजबपुर कला निवासी विधवा महिला ने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। वही नेहरू ग्राम निवासी विधवा महिला ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उनके पति की सड़क दुर्घटना अकाल मृत्यु होने पर उनके परिवार आर्थिक तंगी से गुजर बसर कर रहा है। विधवा महिला ने आर्थिक सहायता और रोजगार दिलाने की गुहार लगाई। जिस पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

    ग्राम बेगी चकराता निवासी शिवराम ने कृषि विभाग के माध्यम से बहुउद्देशीय टैंक स्वीकृत करने की मांग रखी। ग्राम म्यूंडा, चकराता में नहर निर्माण की निष्पक्ष जांच की मांग पर डीडीओ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। दैवीय आपदा में क्षतिग्रसत नहर/गूल की मरम्मत हेतु जिला अपदा प्रबंधन अधिकारी को आपदा मद में प्रकरण प्रस्तुत करने को कहा गया। तपोवन रोड, लाडपुर रोड पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेत लगाने हेतु लोनिवि के अधिशासी अभियंता को निरीक्षण कर वांछित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

    जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, एसडीएम अपूर्वा, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, डीएसडब्ल्यूओ दीपांकर घिल्डियाल, सीवीओ विद्याधर कापडी सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

    DM heard in Janta Darbar most of the 113 complaints were resolved on the spot the complaints

    Related Posts

    वर्षों से नौनिहालों की सुरक्षा को खतरा बने जिले के 56 जर्जर भवन जिला प्रशासन ने कराए ध्वस्त

    उत्तराखण्ड शिक्षा By hillwani

    उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट

    उत्तराखण्ड धर्म पर्यटन By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    वर्षों से नौनिहालों की सुरक्षा को खतरा बने जिले के 56 जर्जर भवन जिला प्रशासन ने कराए ध्वस्त

    April 30, 2026

    उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

    April 30, 2026

    स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट

    April 30, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.