Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • गंगोत्री धाम में प्रवेश से पहले पंचगव्य अनिवार्य, यमुनोत्री पर फैसला 24 मार्च को
    • नवरात्रि पर रुद्रपुर में मांस बिक्री पर रोक, फैसले पर सियासी विवाद
    • हलद्वानी में राजनाथ सिंह की जनसभा, सीएम धामी की जमकर तारीफ
    • दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर भूमानंद के पास सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; सभी यात्री सुरक्षित
    • वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा जरूरी: केंद्रीय मंत्री  भूपेंद्र यादव
    • SIR में IT वॉलंटियर्स की तैनाती, हर बूथ पर BLO को मिलेगा तकनीकी सहयोग
    • हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि
    • सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय नहीं होगा शिफ्ट, मुख्यमंत्री के अनुरोध को राहत
    • PMGSY कार्यों की समय-सीमा बढ़ी, मुख्यमंत्री के अनुरोध को मंजूरी
    • उत्तराखंड में मौसम बदला, चारधाम में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
    Saturday, March 21
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»साइबर ठगों ने फैलाया ‘देश प्रेम’ का जाल…अभिनेता अक्षय कुमार का फर्जी मैसेज भी कर दिया वायरल

    साइबर ठगों ने फैलाया ‘देश प्रेम’ का जाल…अभिनेता अक्षय कुमार का फर्जी मैसेज भी कर दिया वायरल

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड देश
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    साइबर ठगों ने फैलाया ‘देश प्रेम’ का जाल…अभिनेता अक्षय कुमार का फर्जी मैसेज भी कर दिया वायरल

    संदेश कुछ इस तरह से है कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने भारत सरकार को सलाह दी है कि एक खाता सेना के कल्याण और बलिदानियों के परिवार की मदद के लिए खोल दिया जाए। दावा यह भी है कि अक्षय कुमार की सलाह पर कैबिनेट हुई और सरकार ने एक खाता खुलवा भी दिया

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में उपजे देश प्रेम को भुनाने का भी साइबर ठगों ने षड्यंत्र रचा है। इसके लिए एक संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। इसमें भारतीय सेनाओं को मजबूत करने के लिए एक बैंक खाते में पैसा जमा कराए जाने की अपील की जा रही है। यही नहीं इसके लिए फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की सलाह और कैबिनेट में पास निर्णय की बात कही जा रही है। गणित इस तरह से लगाया गया है कि कोई भी देश प्रेमी इसके झांसे में आ सकता है। ऐसे में साइबर पुलिस ने भी इस तरह के संदेश से दूर रहने की सलाह दी है।

    ऐसे संदेशों से सावधान होने की जरूरत है। संदेश कुछ इस तरह से है कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने भारत सरकार को सलाह दी है कि एक खाता सेना के कल्याण और बलिदानियों के परिवार की मदद के लिए खोल दिया जाए। दावा यह भी है कि अक्षय कुमार की सलाह पर कैबिनेट हुई और सरकार ने एक खाता खुलवा भी दिया। संदेश में बाकायदा कैनरा बैंक का एक खाता लिखा भी गया है। गणित कुछ इस तरह से है कि देश में 130 करोड़ जनता है। इसमें से 70 प्रतिशत जनता भी अगर हर दिन एक रुपया भी जमा करेगा तो हर दिन 3000 करोड़ रुपये जमा होंगे। इस तरह साल भर में यह रकम 36 हजार करोड़ रुपये पहुंच जाएगी। इस रकम से नए हथियार खरीदे जाएंगे और न जाने क्या-क्या इस संदेश में दावे किए गए हैं। लेकिन, सच तो यह है कि इस तरह का कोई खाता खोला ही नहीं गया है।

    उत्तराखंड साइबर पुलिस से भी बात की गई तो उन्होंने इस तरह के संदेशों को सरासर गलत ठहराते हुए इनसे बचने की सलाह दी है। जल्द ही एक एडवाइजरी जारी करने की बात भी कही गई है। इस तरह के संदेशों को वायरल कर साइबर ठग देश के लोगों की भावनाओं से खेलना चाह रहे हैं। ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि अगर एक दिन भी अगर 10 प्रतिशत लोगों ने भी उनकी बातों पर विश्वास कर लिया तो एक ही दिन में साइबर ठग सैकड़ों करोड़ रुपये अपने खाते में मंगवा लेंगे। लिहाजा, ठगों की इस चाल से बचने की जरुरत है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि इस तरह के संदेशों पर ध्यान न देने की अपील जनता से की जा रही है।

    सचेत रहें और दूसरों को भी सावधान करें

    – ऐसा कोई भी खाता जारी नहीं किया गया है। सेना या सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
    – ऐसा कोई भी संदेश मिले तो इसे नजरअंदाज करें और आगे भी फॉरवर्ड न करें।
    – यह सिर्फ खाता है ठग इस तरह से क्यूआर कोड भी वायरल कर सकते हैं। लिहाजा सचेत रहें।
    – अपने आसपास और मित्रों से भी इस तरह के मैसेज से दूर रहने को कहें।
    – सेना, सरकार या सेलिब्रिटी की ओर से बताए गए इस तरह के संदेश के बारे में स्थानीय पुलिस को बताएं।
    – एआई का इस्तेमाल करते हुए कोई वीडियो भी वायरल की जा सकती है इस पर भी ध्यान न दें।

    कोरोना काल में खूब हुई थी ठगी
    इस तरह की तरकीब से कोरोना काल में साइबर ठगों ने खूब ठगी की थी। उस वक्त सरकार की मदद के लिए क्यूआर कोड, खाता नंबर और मोबाइल नंबर वायरल किए गए थे। कभी वैक्सीन प्रोग्राम में मदद के लिए तो कभी अस्पताल में व्यवस्थाएं बढ़ाने के लिए सरकार की अपील को बताया गया था। जबकि, जनता के अंशदान के लिए उस वक्त भी सरकार ने ऐसा कोई मोबाइल नंबर, खाता नंबर या क्यूआर कोड जारी नहीं किया था।

    Cyber ​​thugs made viral of 'patriotism'... Fake message of actor Akshay Kumar also spread the trap

    Related Posts

    गंगोत्री धाम में प्रवेश से पहले पंचगव्य अनिवार्य, यमुनोत्री पर फैसला 24 मार्च को

    उत्तराखण्ड धर्म By hillwani

    नवरात्रि पर रुद्रपुर में मांस बिक्री पर रोक, फैसले पर सियासी विवाद

    उत्तराखण्ड धर्म By hillwani

    हलद्वानी में राजनाथ सिंह की जनसभा, सीएम धामी की जमकर तारीफ

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    गंगोत्री धाम में प्रवेश से पहले पंचगव्य अनिवार्य, यमुनोत्री पर फैसला 24 मार्च को

    March 21, 2026

    नवरात्रि पर रुद्रपुर में मांस बिक्री पर रोक, फैसले पर सियासी विवाद

    March 21, 2026

    हलद्वानी में राजनाथ सिंह की जनसभा, सीएम धामी की जमकर तारीफ

    March 21, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.