Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
    • उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय
    • गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण
    • कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन
    • मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे
    • CM धामी का निर्देश: खाद्य एवं रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
    • विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
    • प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
    • सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान
    • देहरादून: बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
    Thursday, March 12
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»HAWK EYE निगरानी में होगी चार धाम यात्रा, ड्रोन के माध्यम से हर गतिविधि पर रहेगी दून पुलिस की पैनी नजर।

    HAWK EYE निगरानी में होगी चार धाम यात्रा, ड्रोन के माध्यम से हर गतिविधि पर रहेगी दून पुलिस की पैनी नजर।

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    *HAWK EYE निगरानी में होगी चार धाम यात्रा, ड्रोन के माध्यम से हर गतिविधि पर रहेगी दून पुलिस की पैनी नजर।*

    *आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत किये गये सुरक्षा प्रबन्धों का एसएसपी देहरादून ने लिया जायजा।*

    *ऋषिकेश तथा रायवाला क्षेत्र में चार धाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिये समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त करने के दिये निर्देश।*

    *चार धाम यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए अलग से चलायी जाएंगी चार धाम ट्रैफिक चीता मोबाइल*

    *यात्रा मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिये खोली जा रही पुलिस हैल्प डेस्क।*

    *संपूर्ण यात्रा मार्ग पर चार धाम रूट की जानकारी के लिए लगाए जायेंगे फ्लेक्स बोर्ड*

    *निरीक्षण के दौरान चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन ऑफिस/ट्रांजिट कैंप पहुंचे एसएसपी देहरादून, चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

    चारों धामों के कपाट खुलने के साथ शुरू होने वाली चार धाम यात्रा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लेने आज दिनांक: 28-04-25 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में चार धाम यात्रा मार्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सम्पूर्ण यात्रा मार्ग का भ्रमण कर यात्रा में आने वाले वाहनों के सचांलन एवं पार्किंग हेतु चिन्हित किये गये स्थानों के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए निम्न दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।

    01 : चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये यात्रा मार्ग पर जगह-जगह चार धाम के रूट के फ्लैक्स बोर्ड लगाये जायें, जिससे यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानियो का सामना न करना पडे।

    02: चार धाम यात्रा मे आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु यात्रा मार्ग पर लगने वाली ड्यूटियों के अतिरिक्त अलग से चीता मोबाइल चलायी जायें, जो सम्पूर्ण मार्ग पर नियमित रूप से भ्रमणशील रहते हुए यातायात के सुचारू संचालन के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

    03: चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिये यात्रा मार्ग पर अलग-अलग जगहों को चिन्हित करते हुए पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित की जायें, जिससे यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओ को यात्रा क्षेत्र से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

    04: सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर ड्रोन के माध्यम से पैनी नजर रखी जायेगी, साथ ही अनावश्यक रूप से सडकों पर वाहन पार्क कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध ड्रोन के माध्यम से चालान की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

    05: पूर्व में चार धाम यात्रा के संचालन के दौरान सामने आयी दिक्कतों का संज्ञान लेते हुए यात्रा शुरू होने से पूर्व उनके निराकरण के लिये आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जायें।

    06: यात्रा सीजन के दौरान यातायात के दबाव को कम करने के लिये पूर्व से यातायात प्लॉन तैयार करते हुए डायवर्जन प्वाइंट चिन्हित कर लिये जायें तथा यातायात का दबाव अधिक होने पर यातायात को उक्त डायवर्जन प्वाइंट से डायवर्ट किया जाये।

    इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों के रजिस्ट्रेशन हेतु बनाए गए यात्रा रजिस्ट्रेशन ऑफिस/ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया, तत्पश्चात चार धाम यात्रा हेतु ऋषिकेश में बनाये गये कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा यात्रा मार्ग पर ड्रोन तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 27×7 निगरानी रखने तथा हर छोटी बडी गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने हेतु कंट्रोल रूम में नियुक्त कर्मियों को निर्देशित किया गया, साथ ही चार धाम यात्रा मार्ग पर यात्री वाहन हेतु चिन्हित किये गये पार्किंग स्थलो पर बिजली, पानी, सूचना सम्बन्धी बोर्ड तथा अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं को सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

     

    a sharp eye on every activity through drones. Doon police Hawk Eye surveillance the Char Dham Yatra will be under will keep

    Related Posts

    मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा

    उत्तराखण्ड By hillwani

    उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय

    उत्तराखण्ड धर्म पर्यटन By hillwani

    गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    Comments are closed.

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा

    March 12, 2026

    उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय

    March 12, 2026

    गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण

    March 12, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.