देहरादून। द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस सहस्त्रधारा रोड मंे इंटर स्कूल अंडर 16 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत उदघाटन मैच निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल एवं विनहिल ग्लोबल स्कूल के बीच खेला गया और जिसमें निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच को 45 रन से जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया।
यहां द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस सहस्त्रधारा रोड में आज से आरंभ हुई प्रतियोगिता के अंतर्गत उदघाटन मैच निर्मला आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल एवं विनहिल ग्लोबल स्कूल के बीच खेला गया। मैच में विनहिल ग्लोबल स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।
मैच में निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शुरूआत दौरान से ही विपक्षी टीम पर हावी होते हुए रन जुटाने शुरू किये और निर्धारित ओवर में 88 रन बनाकर पवेलियन लौट गये।
लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरे विनहिल ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों ने भी तेजी से रन जुटाने का प्रयास किया लेकिन उनके एक के बाद एक विकेट पतन होते चले गये और निर्धारित ओवर में 43 रन ही बना पाई और मैच को निर्मल आश्रम की टीम ने 45 रन से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
मैच में प्रांजल रावत ने शानदार खेल का परिचय देते हुए 31 रन बनाये और तीन विकेट चटकाये और मैन ऑॅफ द मैच के लिए चुने गये और वहीं उत्तरांचल चिल्ड्रन एकेडमी एवं जॉर्ज पब्लिक स्कूल के बीच खेले गये मैच में उत्तरांचल चिल्ड्रन एकेडमी की टीम ने 33 रन से जीत दर्ज की ओर मोहित ने 18 रन बनाये और मैन ऑफ द मैच घोषित किये गये।
एक अन्य मैच दून ब्लॉसम स्कूल एवं ग्रीन लॉन एकेडमी के बीच खेला गया और मैच में दून ब्लॉसम एकेडमी ने शानदार खेल दिखाते हुए 37 रनों से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर पर शैर्य ने चार विकेट लिये और 11 रन बनाये और मैन ऑफ द मैच घोषित किये गये। इससे पूर्व द हैरिटेज स्कूल न्यू रोड के निदेशक विक्रांत चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और आकाश में गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निदेशक सिद्धार्थ चौधरी, प्रधानाचार्य दीपाली सिंह, कोआर्डिनेटर शुभि थापा, आयुष मित्तल सहित शिक्षक शिक्षिकायें, छात्र छात्रायें एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गंगोत्री धाम में प्रवेश से पहले पंचगव्य अनिवार्य, यमुनोत्री पर फैसला 24 मार्च को
- नवरात्रि पर रुद्रपुर में मांस बिक्री पर रोक, फैसले पर सियासी विवाद
- हलद्वानी में राजनाथ सिंह की जनसभा, सीएम धामी की जमकर तारीफ
- दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर भूमानंद के पास सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; सभी यात्री सुरक्षित
- वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा जरूरी: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
- SIR में IT वॉलंटियर्स की तैनाती, हर बूथ पर BLO को मिलेगा तकनीकी सहयोग
- हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि
- सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय नहीं होगा शिफ्ट, मुख्यमंत्री के अनुरोध को राहत
- PMGSY कार्यों की समय-सीमा बढ़ी, मुख्यमंत्री के अनुरोध को मंजूरी
- उत्तराखंड में मौसम बदला, चारधाम में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
Saturday, March 21

