देहरादून। द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही अन्तर्सदनीय सब जूनियर गर्ल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 का फाइनल मैच मंदाकिनी सदन की अवंतिका व शिवालिक सदन की संध्या के बीच खेला गया जिसमें मंदाकिनी सदन की अवंतिका ने शानदार खेल का परिचय देते हुए शिवालिक सदन की संध्या को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही इंटर हाउस सब जूनियर गर्ल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 के फाइनल मैच में मंदाकिनी सदन की अवंतिका ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शिवालिक सदन की संध्या को 2-0 से पराजित कर खिताब जीत लिया।
इस अवसर पर स्कूल की काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्य डाक्टर अंजू त्यागी, शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ ही छात्र छात्राओं ने बैडमिंटन मैच का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता को स्कूल की काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्य डाक्टर अंजू त्यागी ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रिसिंपल डाक्टर अंजू त्यागी, कनिष्ठ काउंसलर सरिता जैन सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिकायें, छात्र छात्रायें एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून: बंगाल जीत के बाद भाजपा में जश्न, सीएम धामी ने 2027 को लेकर जताया भरोसा
- देहरादून: टिकट दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, खुद को राहुल गांधी का PA बताकर बनाया शिकार
- देहरादून: STF की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ का हाथी दांत बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
- परिवहन मंत्री का एक्शन, UTC की कार्यप्रणाली का लिया जायजा
- केदारनाथ यात्रा तैयारियों पर जोर, सुरक्षा और स्वच्छता पर फोकस
- उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र
- बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी
- ऋषिकेश में बिजली लाइनें होंगी भूमिगत, केंद्र ने दिए ₹489 करोड़
- नैनीताल: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दो घायल
- देहरादून: चुनाव नतीजों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, उत्तराखंड में बदलाव का दावा
Wednesday, May 6

