मोनाल सदन को पराजित कर सागवान सदन ने जीती क्रिकेट चैम्पियनशिप
युवराज चौधरी ने मैन ऑफ द मैच व प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का जीता खिताब
देहरादून। 18वें रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत खेले गये संघर्षपूर्ण फाइनल मैच सागवान सदन ने मोनाल सदन को पराजित कर चैम्पियनशिप पर कब्जा कर लिया और मैच में सागवान सदन के युवराज चौधरी कोे मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता।
यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के प्रागंण में खेली जा रही 18वें रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 प्रतियोगिता के अंतर्गत फाइनल मैच सागवान सदन व मोनाल सदन के बीच खेला गया और मैच में स्कूल की काउंसलर चारू चौधरी व प्रिंसिपल डॉक्टर अंजू त्यागी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मोनल हाउस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच की पहली पारी में सागवान सदन ने 32 रन बनाये और मोनाल हाउस ने पहली पारी में 28 रनों का योगदान दिया और सागवान सदन ने चार रन की बढ़त हासिल कर ली। मैच की दूसरी पारी में सागवान हाउस ने 49 रन बनाये और मोनाल सदन की टीम खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और मैच 24 रन से सागवान सदन जीतकर चैम्पियनशिप पर कब्जा किया।
इस अवसर पर यह एक रोमांचक मैच था और दोनों टीमों ने बहुत जोश के साथ खेला गया। इस अवसर पर समापन समारोह में विजेता और उप विजेता टीमों को स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, काउंसलर चारू चौधरी, प्रिसिंपल डाक्टर अंजू त्यागी ने ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर खिलाडियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर परस्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, काउंसलर चारू चौधरी, प्रिसिंपल डाक्टर अंजू त्यागी, सरिता जैन सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिकायें, छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, आदतन अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली
- हरिद्वार में 1.45 करोड़ की साइबर ठगी, लालच में फंसा व्यक्ति
- देहरादून में 17 होमस्टे पर कार्रवाई, रजिस्ट्रेशन निरस्त
- ऑरेंज अलर्ट पर प्रशासन हाई अलर्ट, डीएम का औचक निरीक्षण
- IMA कैडेट्स का देहरादून वन अकादमी दौरा, बढ़ेगा समन्वय
- देहरादून में सीएम धामी के नेतृत्व में महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
- मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को मिले आधुनिक शिक्षा, इसके लिए किया गया काम: मुख्यमंत्री।
- चारधाम यात्रा आर्थिकी का आधार, नकारात्मक माहौल न बनाए
- विधानसभा कूच में झड़प, कांग्रेस नेत्री घायल, सरकार पर आरोप
- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई जिलों में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट
Thursday, April 30

