Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न
    • जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका
    • अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
    • पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड पर फोकस, समयबद्ध पूर्णता पर जोर
    • हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल
    • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि
    • लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग  
    • मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
    • चोरी की स्कूटी पर दून में बेखौफ घूमता रहा चोर
    Tuesday, March 3
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»रुद्रप्रयाग-चमोली में भारी बारिश…अतिवृष्टि से नंदप्रयाग में उफनाया गदेरा, दुकानों में घुसा मलबा

    रुद्रप्रयाग-चमोली में भारी बारिश…अतिवृष्टि से नंदप्रयाग में उफनाया गदेरा, दुकानों में घुसा मलबा

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    रुद्रप्रयाग-चमोली में भारी बारिश…अतिवृष्टि से नंदप्रयाग में उफनाया गदेरा, दुकानों में घुसा मलबा

    चमोली जनपद में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ निचले क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।

    उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज भी मौसम बिगड़ रहा। देर शाम रुद्रप्रयाग और चमोली में भारी बारिश हुई। वहीं अगस्त्यमुनि में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। साथ ही भारी बारिश से ओरिंग गांव में दो पुलिया बहने की सूचना है

    नंदप्रयाग में गदेरा उफनाया
    चमोली जिले के नंदप्रयाग क्षेत्र में अतिवृष्टि से बरसाती गदेरा उफान पर आ गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल रहा। गदेरे में आया मलबा बदरीनाथ हाईवे पर स्थित नंदप्रयाग बाजार की दुकानों में जा घुसा। शाम पांच बजे बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। साढ़े चार बजे भारी बारिश के दौरान धारकोट और ग्वाईं गांव के बीचोंबीच बहने वाला गदेरा उफान पर आ गया। बदरीनाथ हाईवे पर पहुंचते ही गदेरा नंदप्रयाग बाजार की ओर पलट गया। हाईवे पर पिछले लंबे समय से आधी-अधूरी पड़ी नाली से होते हुए मलबा नंदप्रयाग बाजार की दुकानों तक जा पहुंचा। जिससे मोहित, सूरज और सतीश कंडेरी की दुकानों में मलबा घुस गया। बाजार में खड़े वाहन भी मलबे से भर गए थे, जिन्हें बाद में हटा लिया गया। जीआईसी नंदप्रयाग के समीप वाले गदेरे में भी पानी बढ़ने से अलकनंदा का जलस्तर भी बढ़ गया है। शाम पांच बजे बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश बंद होने पर नदी का जलस्तर भी धीरे-धीरे कम होने लगा है।

    सड़क पर टूटकर आया पेड़, दो घंटे बाधित रहा यातायात
    गोपेश्वर। भारी बारिश के दौरान नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क पर एक पेड़ टूटकर गिर गया। जिससे यहां करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही रुकी रही। सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना पर फायर सर्विस गोपेश्वर की टीम मौके पर पहुंची। फायर के जवानों ने कटर मशीन की मदद से पेड़ को काटकर यातायात सुचारु करवाया।

    ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी

    चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई तो निचले क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। तेज बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर चल रहा काम रुक गया है। गोपेश्वर खेल मैदान में पानी भरने से यहां ट्रैक के सुधारीकरण का कार्य भी प्रभावित हो गया है।

    बृहस्पतिवार को सुबह मौसम सामान्य रहा, लेकिन दोपहर दो बजे से निचले क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। मौसम में अचानक आए बदलाव से ठंडक बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपड़े फिर से बाहर निकाल दिए हैं। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई जो देर शाम तक भी जारी रही।

    आधे घंटे की ओलावृष्टि से नकदी फसलों को नुकसान

    मंडल घाटी के साथ ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बारिश के साथ करीब आधा घंटे तक ओलावृष्टि हुई, जिससे नकदी फसलों को भारी नुकसान हुआ। आम के पेड़ों पर लगे बौर झड़ गए हैं। अखरोट, आडू, पोलम, संतरा, कद्दू, लहसून, प्याज, खीरा आदि फसलों के नुकसान हुआ है। प्रगतिशील किसान भगत कन्याल का कहना है कि करीब आधे घंटे की ओलावृष्टि ने फसलों के बरबाद कर दिया है। बेल वाली सब्जियों के पौधे भी नष्ट हो गए हैं। उन्होंने उद्यान विभाग से फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग उठाई।

    … Gadera swelled **Heavy rain debris entered the shops in Nandprayag due in Rudraprayag-Chamoli to heavy rain

    Related Posts

    रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

    उत्तराखण्ड By hillwani

    जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई

    March 3, 2026

    उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

    March 3, 2026

    जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका

    March 3, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.