Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न
    • जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका
    • अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
    • पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड पर फोकस, समयबद्ध पूर्णता पर जोर
    • हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल
    • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि
    • लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग  
    • मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
    • चोरी की स्कूटी पर दून में बेखौफ घूमता रहा चोर
    Wednesday, March 4
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»दून पुलिस के बिछाये जाल में फंसा अन्तर्राज्जीय चोर गिरोह

    दून पुलिस के बिछाये जाल में फंसा अन्तर्राज्जीय चोर गिरोह

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड क्राइम
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    *एसएसपी दून की सटीक रणनीति से दून पुलिस के बिछाये जाल में फंसा अन्तर्राज्जीय चोर गिरोह*

    *रायपुर क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

    *घटना को अंजाम देने वाले अन्तराजीय चोर गिरोह के 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    *अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई 05 लाख रूपये अनुमानित कीमत की ज्वैलरी, 36000/- रूपये नगदी व अन्य सामान हुआ बरामद*

    *गिरफ्तार अभियुक्त चोरी की बडी वारदात को अंजाम देने की फिराक में दोबारा आये थे देहरादून, घटना से पूर्व ही पुलिस ने धर दबोचा*

    गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी चोरी तथा लूट की घटनाओं में जा चुके है जेल।*

    *अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न राज्यो में चोरी, लूट व अन्य अपराधों के लगभग 03 दर्जन अभियोगों का पंजीकृत होना आया प्रकाश में*

    *संबंधित राज्यों से जुटाई जा रही अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जा रही जानकारी*

    *थाना रायपुर*

    *घटना का विवरण–*

    दिनांक 10/02/2025 को श्री आशीष रात्रा पुत्र वी0पी0 रात्रा निवासी ब्लाक बी लेन न0- 02, शिवगंगा एन्क्लेव, सहस्त्रधारा रोड, रायपुर, देहरादून ने थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 09/02/2025 को अज्ञात चोरों के द्वारा उनके घर की खिडकी तोडकर घर से सोने व चांदी की ज्वैलरी व 02 लाख रूपये नगद चोरी कर लिए है। वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना रायपुर पर मु0अ0सं0- 47/2025 धारा 305(A), 331(4) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीकृत किया गया।

    घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में तीन अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गयी ।

    *पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही :-*

    गठित टीमो द्वारा चोरी के अपराधों में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तो का सत्यापन कर चोरी, लूट, नकबजनी के अपराधों में घटना से पूर्व सुद्धोवाला जेल से जमानत व सजा से रिहा हुए अपराधियों व साक्ष्य में मा0 न्यायालय उपस्थित हुए अपराधियों की जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही घटनास्थल व उसके आस पास 05 किलोमीटर की परिधी में लगे 95 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संधिक्त व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी।

    सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से पुलिस टीम को घटनास्थल के पास 04 व्यक्तियों के घर के अन्दर जाने व घटना के बाद बाहर आने की फुटैज प्राप्त हुई, सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त संदिग्ध व्यक्तियों के हुलिये से मुखबिर तंत्र को अवगत कराते हुए उन्हें सक्रिय किया गया, जिससे पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुयी कि कुछ माह पूर्व चोरी की घटनाओ में शामिल सपेरा गिरोह के सदस्य जेल से जमानत पर रिहा हुये है, जिनके द्वारा पूर्व में बन्द घरों में इसी प्रकार चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया गया था। उक्त गैंग के सदस्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर उनका घटना के समय देहरादून में होना ज्ञात हुआ, जिस पर पुलिस टीम द्वारा मैनुअली कार्य करते हुए उक्त गैंग के सभी सदस्यों के सम्बन्ध में गोपनीय रुप से जानकारिया एकत्रित की गयी तो पुलिस को सूचना मिली कि उक्त गैंग जल्दी ही देहरादून में दोबारा घटना को अंजाम देने की फिराक में है, जिस पर तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

    चैकिंग के दौरान दिनांक 15/16-02-2025 की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा रायपुर क्षेत्र में डांडा लखौण्ड से चोरी की फिराक में घूम रहे गिरोह के चार सदस्यों राहुल, विक्रम, सौरभ तथा राहुल उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा दिनांक 09/02/2025 को थाना रायपुर क्षेत्र में शिवगंगा एन्क्लेव सहस्त्रधारा रोड में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। अभियुक्तों की तलाशी में उनके पास से 5,00000/-(पांच लाख) रूपये कीमत के सोने व चांदी के आभूषण, 36,000/-(छत्तीस हजार) रूपये नगद व अन्य सामान बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक आटो को सीज किया गया।

    *पूछताछ का विवरण -*

    पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा गली मौहल्ले में घूम-घूमकर बंद घरो की रैकी की जाती है तथा रैकी के दौरान चिन्हित किये गये घरों में मौका पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। रायपुर क्षेत्र में दिनांक 09/02/2025 को हुयी चोरी की घटना में भी अभियुक्तों द्वारा इसी मोडस ऑपरेण्डी से घटना को अंजाम दिया गया था। घटना से पूर्व अभियुक्त राहुल, सौरभ तथा राहुल उर्फ लल्लू अंबाला से देहरादून आये थे, जहाँ देहरादून में उनकी मुलाकात विक्रम से हुयी थी, उसके बाद सभी अभियुक्त बिक्रम के घर सपेरा बस्ती रायपुर चले गये।

    घटना से पूर्व चारों अभियुक्त विक्रम के घर पर रुके थे और दिन भर उसके ऑटो में घूमकर अलग अलग स्थानों में रैकी करते रहे। दिनाँक 09/02/2025 को चारों अभियुक्त द्वारा रायपुर क्षेत्र में रैकी के दौरान शिव गंगा एनक्लेव डांडा लाखौंड में एक बन्द घर को चिन्हित किया, जिसके गेट पर ताला लगा हुआ था तथा उक्त घर में चोरी की योजना बनायी।

    योजना के मुताबिक अभियुक्त राहुल एवं राहुल उर्फ लल्लू आँटो से उतर कर घर के अंदर घुसे तथा विक्रम और सौरभ बाहर ऑटो में रूककर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखने लगे। उक्त घर में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चारों अभियुक्त बिक्रम के ओटो से घटना स्थल से फरार हो गये, अभियुक्तों द्वारा घटना में चोरी किये गये माल को पकड़े जाने के डर से बिक्रम के घर पर ही छुपा दिया तथा अगले दिन तीनों अलग- अलग माध्यमो से देहरादून से अंबाला चले गये, आज अभियुक्त पूर्व में चोरी किये गये माल को आपस में बांटने के बाद दोबारा किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में बन्द घरों की रैकी के लिए घूम रहे थे, इस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

    अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा पूर्व में भी विभिन्न राज्यों में चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओ को अंजाम देना तथा अभियुक्तों के विरूद्ध अंबाला तथा अन्य राज्यों में 03 दर्जन से अधिक अभियोगों का पंजीकृत होना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में संबंधित राज्यो से जानकारी की जा रही है।

    *नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

    1- राहुल पुत्र स्व0 श्री राजकुमार निवासी मकान नं0 2752/2, डेहा कालोनी निकट हरिपैलेस रामनगर अंबाला शहर, थाना अंबाला सिटी जिला अंबाला, हरियाणा उम्र – 32 वर्ष,
    2- सौरभ पुत्र श्री रवि निवासी मकान नं0 2752/2 डेहा कालोनी निकट हरिपैलेस रामनगर अंबाला शहर, थाना अंबाला सिटी, जिला अंबाला, हरियाणा, उम्र – 21 वर्ष ,
    3- विक्रम पुत्र श्री स्व0 श्री राजकुमार निवासी सपेरा बस्ती रायपुर रोड़, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र- 35 वर्ष,
    4- राहुल उर्फ लल्लू पुत्र श्री श्याम लाल निवासी मकान नं0 2752/2 डेहा कालोनी निकट हरिपैलेस रामनगर अंबाला शहर, थाना अंबाला सिटी, जिला अंबाला, हरियाणा, उम्र – 29 वर्ष।

    *बरामदगी का विवरण :-*

    1- घटना में चोरी की गई 05 लाख रूपये अनुमानित कीमत की ज्वैलरी
    2- 36,000/-रूपये नगद,
    3- घटना में प्रयुक्त वाहन एक आटो,
    4- घटना में प्रयुक्त एक आला नकब

    *पुलिस टीम-*
    1- उ०नि० प्रदीप नेगी, थानाध्यक्ष रायपुर
    2- उ०नि० रविन्द्र सिंह नेगी
    3- उ०नि० मिथुन कुमार, चौकी प्रभारी मयूर विहार
    4- उ०नि० रमन बिष्ट
    5- अ०उ०नि० प्रवीन सिंह नेगी
    6- कानि० प्रेम पंवार
    7- कानि० मुकेश कण्डारी
    8- कानि० गजेन्द्र सिंह
    9- कानि० हिमांशु कुमार

    *तकनीकी सहायता-*

    1- हे०का० किरन कुमार *(एसओजी देहरादून)*
    2- का० आशीष शर्मा, *( एसओजी देहरादून )*

    Interstate laid by Doon police thief gang trapped in the trap

    Related Posts

    रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

    उत्तराखण्ड By hillwani

    जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई

    March 3, 2026

    उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

    March 3, 2026

    जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका

    March 3, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.