Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • सारा (SARA) की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक सम्पन्न
    • भारत-चीन सीमा पर मलारी गांव के जंगलों में लगी आग, सेना शिविर सुरक्षित
    • प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक : डॉ. धन सिंह रावत
    • बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी ने मानसिक तनाव का किया खुलासा, माता-पिता पर लगाए गंभीर आरोप
    • पश्चिम बंगाल में दहाड़े उत्तराखंड के धाकड़ धामी
    • शादी के चार महीने बाद पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार
    • आंगनबाड़ी पोषण सामग्री के सेंट्रल गोदाम पर डीएम का औचक निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति
    • 7 मार्च को हरिद्वार आएंगे अमित शाह, प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन
    • थारू लोकगायिका रिंकू राणा के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक
    Saturday, March 7
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»अपर टर्मिनल में स्टील बाइंडिंग का काम शुरू, 15 मिनट में होगा सफर; लेटेस्‍ट अपडेट

    अपर टर्मिनल में स्टील बाइंडिंग का काम शुरू, 15 मिनट में होगा सफर; लेटेस्‍ट अपडेट

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    दून-मसूरी रोपवे

    : अपर टर्मिनल में स्टील बाइंडिंग का काम शुरू, 15 मिनट में होगा सफर; लेटेस्‍ट अपडेट

    दून-मसूरी रोपवे परियोजना में अपर टर्मिनल पर स्टील बाइंडिंग का काम शुरू हो गया है। 26 में से 20 टावर बन रहे हैं। गांधी चौक से रोपवे तक पहुंचने के लिए मार्ग निर्माण जारी है। दून-मसूरी रोप-वे की अधिकतम रफ्तार छह मीटर प्रति सेकेंड होगी। 2026 के अंत तक रोपवे बनकर तैयार हो जाएगा जानिए पूरी डिटेल।

    दून-मसूरी रोप-वे परियोजना के तहत बनने वाले 26 टावर में से करीब 20 का निर्माण शुरू हो चुका है। मसूरी के गांधी चौक में बन रहे अपर टर्मिनल का समतलीकरण होने के बाद स्टील बाइंडिंग का कार्य चल रहा है।
    गांधी चौक से रोप-वे तक पहुंचने के लिए मार्ग बन रहा है। वहीं, पुरुकुल में लोअर टर्मिनल स्टेशन के तीन टावर का निर्माण तेजी से चल रहा है। जबकि तीन मंजिल तक पार्किंग बन चुकी है और चौथे मंजिल का कार्य भी जल्द शुरू होगा। पर्यटन विभाग का दावा है कि वर्ष 2026 के अंत तक इसे पूर्ण कर संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
    मई से जुलाई तक रोज 25 हजार पर्यटक पहुंचते हैं मसूरी
    पर्यटन सीजन के दौरान मई से जुलाई तक रोज 25 हजार से अधिक पर्यटक राजधानी से मसूरी पहुंचते हैं। सीजन में पर्यटक और वाहनों की भीड़ होने के कारण अक्सर मसूरी में क्षमता से अधिक लोग पहुंच जाते हैं और वहां जाम की समस्या बन जाती है। देहरादून-मसूरी मार्ग भी अधिकतर पैक रहता है

    इसके अलावा बारिश के दौरान भूस्खलन होने से कई बार मसूरी मार्ग बंद हो जाता है। साल 2024 में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने मसूरी जाने वाले पर्यटक की समस्याओं के निदान और सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए 300 करोड़ रुपये से दून-मसूरी रोप-वे परियोजना का खाका खींचा। विभाग ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के अंतर्गत मसूरी स्काइवार कंपनी के माध्यम से त्वरित रूप से इसका निर्माण शुरू करा दिया।

    रोप-वे का एक छोर शहर से 12 किमी दूर पुरकुल गांव में और दूसरा गांधी चौक मसूरी में बनाया जा रहा है। इसके लिए पुरुकुल में लोअर टर्मिनल का फाउंडेशन कार्य पूर्ण हो गया और अब टावर बनाने का कार्य किया जा रहा है।
    15 मिनट में होगा सफर
    दून-मसूरी रोपवे का सफर बेहद रोमांचक होगा। पहाड़ों के बीच से होते हुए पर्यटक मात्र 15 मिनट में मसूरी पहुंच सकेंगे। एक बार में एक तरफ से 1300 पर्यटक को ले जाने की क्षमता होगी। आमतौर पर निजी वाहन से देहरादून से मसूरी पहुंचने में करीब 1.5 घंटे का समय लगता है। देहरादून से मसूरी की सड़क से दूरी 33 किमी है, जबकि रोप-वे से यह सफर सिर्फ 5.5 किमी का होगा।

    फ्रांस से आएंगे रोप और केबिन
    रोप-वे के रोप और केबिन सहित सभी संसाधन यूरोप के शहर फ्रांस से मंगाए जा रहे हैं। एक केबिन में एक साथ 10 पर्यटक के बैठने की क्षमता होगी। केबिन के दरवाजे आटोमैटिक खुले और बंद होंगे। शुरुआत में 55 केबिन मंगाए जा रहे हैं। इसके बाद इनकी संख्या 71 होगी।

     

    दून-मसूरी रोप-वे की अधिकतम रफ्तार छह मीटर प्रति सेकेंड होगी। लेकिन मौसम खराब होने पर इसमें रेस्क्यू मोड होगा। जिसे चालू करते ही इसकी स्पीड अपने आप मौसम के अनुसार कम हो जाएगी। रोप-वे का पूरा संचालन आनलाइन होगा। इसके लिए बकायदा फ्रांस से एक टीम आएगी, जो रोप-वे का संचालन करने वाले लोगों को प्रशिक्षित करेगी

     

    in the upper terminal Steel banding travel will be completed in 15 minutes; Late promotional update work started

    Related Posts

    सारा (SARA) की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक सम्पन्न

    उत्तराखण्ड By hillwani

    भारत-चीन सीमा पर मलारी गांव के जंगलों में लगी आग, सेना शिविर सुरक्षित

    उत्तराखण्ड By hillwani

    प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक : डॉ. धन सिंह रावत

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सारा (SARA) की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक सम्पन्न

    March 7, 2026

    भारत-चीन सीमा पर मलारी गांव के जंगलों में लगी आग, सेना शिविर सुरक्षित

    March 6, 2026

    प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक : डॉ. धन सिंह रावत

    March 6, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.