Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उत्तराखंड में लागू होगा ‘देवभूमि परिवार आईडी’ सिस्टम, 15 साल से रह रहे परिवारों को डिजिटल पहचान
    • पालतू कुत्तों को लेकर सख्त नियम, रजिस्ट्रेशन और नसबंदी अब जरूरी
    • कुलदीप यादव की रॉयल वेडिंग आज मसूरी में, क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा
    • 125 किमी लंबी आरवीएनएल रेल लाइन परियोजना का जायजा लेने ऋषिकेश पहुँचा ओडिशा मीडिया प्रतिनिधिमंडल
    • ऋषिकेश के अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे CM धामी, योग को बताया आत्मिक संतुलन का विज्ञान
    • मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई
    • किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़
    • खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर,सरकार की योजना से 92 युवाओं को विदेशों में मिली है नौकरी
    • गंगा रिजॉर्ट में 16 मार्च से होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन
    • धामी सरकार से किशोर उपाध्याय की अपील, राजपरिवार की पैतृक संपत्ति खरीदने का सुझाव
    Saturday, March 14
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»28 राउंड फायर को पुलिस ने नहीं माना हत्या का प्रयास, जानिए चैंपियन की फायरिंग को किस दिशा में ले गई पुलिस की जांच

    28 राउंड फायर को पुलिस ने नहीं माना हत्या का प्रयास, जानिए चैंपियन की फायरिंग को किस दिशा में ले गई पुलिस की जांच

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    फायरिंग प्रकरण में पहले कोर्ट ने दरोगा की विवेचना को माना था संदिग्ध, हत्या के प्रयास की धारा हटाने से किया था इन्कार, सीओ की जांच में फायरिंग को दिशा देने में सफल रही पुलिस

    26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र के विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके साथ आए लोगों की ताबड़तोड़ फायरिंग सभी ने देखी। इसके वीडियो जमकर वायरल हुए थे। वायरल वीडियो में सभी ने देखा कि किस तरह चैंपियन अपने आदमियों के साथ वाहनों से धड़धड़ाते हुए विधायक उमेश के कार्यालय के गेट पर उतरे और कई राउंड फायर झोंक दिए। फायरिंग ऐसी थी कि कोई सामने होता या कार्यालय से बाहर निकलता तो जान ही चली जाती। इस दौरान उनके कार्यालय में मौजूद कुछ व्यक्तियों को जमकर पीटा भी। पुलिस की जांच में 28 राउंड फायरिंग गिनी तो गई, लेकिन उसे हत्या का प्रयास नहीं माना गया। पुलिस जांच में दिशा मिली कि यह तो गैर इरादतन हत्या का मामला है। फायरिंग सिर्फ डराने के लिए की गई थी। एक बारगी कोर्ट ने भी पुलिस की इस कहानी को खारिज कर दिया था और विवेचना को संदिग्ध बताते हुए सीओ स्तर के अधिकारी से जांच कराने के निर्देश दिए थे। हालांकि, सीओ की जांच भी उसी दिशा में आगे बढ़ी और इस बार पुलिस फायरिंग प्रकरण को गैर इरादतन हत्या की दिशा में आगे बढ़ाने में सफल हो गई। आइए इस पूरे प्रकरण प्रकरण में अब तक सामने आए तथ्यों और कार्रवाई को विस्तार से समझने का प्रयास करते हैं।

    26 जनवरी 2025 को जुबेर काजमी ने कोतवाली रुड़की में चैंपियन कुंवर प्रणय सिंह एवं 24 अन्य नामजद समेत 20 से 25 व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर दी थी। जिस पर रुड़की पुलिस ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और अन्य के विरुद्ध धारा 109/115(2), 190, 191(3), 324(4),333, 351(3) 352 बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया। साथ ही कुंवर प्रणव सिंह (पूर्व विधायक), अंकित आर्य, कुलदीप, मोंटी, रवि को गिरफ्तार किया। 27 जनवरी 2025 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

    मामले में नया मोड़ तब आया, जब उपरोक्त मामले के विवेचक धर्मेंद्र राठी ने 07 फरवरी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कुंवर प्रणव चैंपियन एव अन्य आरोपियों पर से धारा 109 बीएनएस, हत्या के प्रयास की धारा को हटाने की प्रार्थना की। इस प्रार्थना पत्र में विवेचक धर्मेंद्र राठी ने कहा कि चैंपियन व उसके साथियों ने विधायक उमेश शर्मा के घर पर जो गोलियां चलाई थी, वो निशाना लेकर नहीं चलाई गई थी और गोली से किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। गोली जान से मारने के इरादे से तथा निशाना लेकर नहीं चलायी गयी थी और जो फायरिंग की गई थी, वह डर स्थापित किए जाने के उददेश्य की गई थी। लिहाजा, चैंपियन व उसके साथीयों पर से धारा 109 पृथक करते हुए धारा 110 बीएनएस बढ़ा दी जाए।

    मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार ने प्रकरण में विवेचक धर्मेंद्र राठी की विवेचना को संदिग्ध बताया और कहा कि उसके द्वारा धारा 109 हत्या का प्रयास हटाया जाना तथा धारा 110 गैर इरादतन हत्या का प्रयास अभियुक्तगण को लाभ पहुंचाने जैसा है। इसी क्रम में विवेचक के प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया तथा धारा 109 हत्या के प्रयास में ही चैंपियन को पुनः न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इसके अलावा विवेचक धर्मेंद्र राठी की भूमिका को संदिग्ध और निष्पक्ष न पाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को विवेचना किसी सीओ स्तर के अधिकारी से कराने के लिए निर्देर्शित किया गया।

    न्यायालय ने 07 फरवरी के आदेश में कहा कि विवेचक की ओर से एकत्रित किए गए समस्त साक्ष्य जैसे मुकदमे के वादी के बयान, मौके के चश्मदीद गवाहों के बयान, मौके से बरामद कारतूस खोता, विवेचक द्वारा घटना स्थल यानी विधायक उमेश शर्मा के आवास की दीवारों, गेटों पर लगे गोलियों के निशानों की फोटोग्राफी तथा बुलेट के पीस, कुर्सियों से लिया गया गन पाउडर, कांच के दरवाजे पर लगी गोलियों के निशान, दीवारो पर गोलियों के निशान से लगा हुआ रेत, मौके पर घायल व्यक्तियों के चिकित्सीय प्रमाण पत्र तथा मौके की सीसीटीवी फुटेज, जिसमें में चैंपियन एक हाथ में राइफल तथा एक हाथ में पिस्टल लिए फायरिंग करते हुए स्पष्ट नजर आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त संग्रहित वैज्ञानिक व इलैक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर न्यायालय ने अपने आदेश में अपराध के गठन की तैयारी और प्रयत्न को प्रथम दृष्टया पर्याप्त माना।

    as an attempt did not consider in which direction the police investigation took the firing of Champion know of 28 rounds police the firing to murder

    Related Posts

    उत्तराखंड में लागू होगा ‘देवभूमि परिवार आईडी’ सिस्टम, 15 साल से रह रहे परिवारों को डिजिटल पहचान

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    पालतू कुत्तों को लेकर सख्त नियम, रजिस्ट्रेशन और नसबंदी अब जरूरी

    उत्तराखण्ड By hillwani

    कुलदीप यादव की रॉयल वेडिंग आज मसूरी में, क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उत्तराखंड में लागू होगा ‘देवभूमि परिवार आईडी’ सिस्टम, 15 साल से रह रहे परिवारों को डिजिटल पहचान

    March 14, 2026

    पालतू कुत्तों को लेकर सख्त नियम, रजिस्ट्रेशन और नसबंदी अब जरूरी

    March 14, 2026

    कुलदीप यादव की रॉयल वेडिंग आज मसूरी में, क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा

    March 14, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.