Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • हल्द्वानी में नशीली दवाओं पर कार्रवाई, मेडिकल स्टोर सीज
    • तेल कंपनियों को निर्देश—चारधाम में गैस सप्लाई रहे निर्बाध
    • चारधाम यात्रा: ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में 30 काउंटर, मोबाइल टीमें तैनात
    • CM धामी से “India Digital Empowerment Meet” आयोजकों की मुलाकात
    • नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम – मुख्यमंत्री
    • “युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत” – सीएम धामी
    • CM धामी ने किया टेबल टेनिस नेशनल चैंपियनशिप का उद्घाटन
    • राज्य के हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल
    • उत्तराखंड में शिक्षा सुधार की बड़ी पहल, 50 स्विफ्ट स्कूल शुरू
    • हेली सेवा से जुड़ा पंतनगर, नौकुचियाताल के लिए पहली उड़ान रवाना
    Friday, April 17
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»देश»वित्तमंत्री के बाद RBI ने आम लोगों को दी बड़ी राहत, 56 महीने बाद घटाई ब्याज दरें

    वित्तमंत्री के बाद RBI ने आम लोगों को दी बड़ी राहत, 56 महीने बाद घटाई ब्याज दरें

    hillwaniBy hillwani देश
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    वित्तमंत्री के बाद RBI ने आम लोगों को दी बड़ी राहत, 56 महीने बाद घटाई ब्याज दरें

    सेंट्रल बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने देश के करोड़ों होम लोन बायर्स को बड़ी राहत देते हुए ब्याज दरों में कटौती की है. आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की है.

    वित्तमंत्री के बाद RBI ने आम लोगों को दी बड़ी राहत, 56 महीने बाद घटाई ब्याज दरें

    सेंट्रल बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने देश के करोड़ों होम लोन बायर्स को बड़ी राहत देते हुए ब्याज दरों में कटौती की है. आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की है.

    जिसके बाद रेपो दरें 6.50 फीसदी से कम होकर 6.25 फीसदी हो गई है. आरबीआई ने करीब 56 महीने के बाद यानी मई 2020 के बाद रेपो रेट में कटौती की है. वहीं करीब दो साल के बाद रेपो दरों में कोई बदलाव देखने को मिला है. फरवरी 2023 से ब्याज दरों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था. खास बात तो ये है कि आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की यह पहली आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग है. जिसमें उन्होंने पहली ही बार में आम लोगों को बड़ी राहत दी है.

    56 महीने के बाद कटौती

    आरबीआई एमपीसी ने 56 महीने के बाद रेपो रेट में कटौती की है. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के अनुसार रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की गई है. जिसके बाद रेपो रेट 6.25 फीसदी पर आ गए हैं. रेपो दरों में इस कटौती से आम लोगों को बड़ी राहत मिलती हुई दिखाई देगी. जानकारों की मानें तो देश के लोगों की लोन ईएमआई खासकर होम लोन ईएमआई कम होगी. एक ही हफ्ते में आम लोगों के लिए दूसरा तोहफा होगा. कुछ दिन पहले देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 12 लाख रुपए की सालाना कमाई को टैक्स से मुक्त कर दिया है. अब देश के होम लोन बायर्स बड़ी राहत देते हुए लोन ईएमआई को कम कर दिया गया है. जानकारों की मानें तो आने वाली बाकी मीटिंग्स में लोन ईएमआई के कम होने का सिलसिला जारी रह सकता है.

    कितनी रहेगी ग्रोथ

    आरबीआई गवर्नर के अनुसार वित्त वर्ष 2026 में देश की ग्रोथ 7 फीसदी से कम यानी 6.75 फीसदी देखने को मिल सकती है. उन्होंने पहली तिमाही के लिए ग्रोथ रेट का अनुमान 6.7 फीसदी देखने को मिल सकता है. जबकि दूसरी तिमाही में इजाफा होकर 7 फीसदी रह सकता है. जबकि तीसरी और चौथी तिमाही में देश की जीडीपी का अनुमान 6.5 फीसदी देखने को मिल सकता है. खास बात तो ये है कि दिसंबर पॉलिसी मीटिंग में पहली तिमाही में ग्रोथ रेट 6.9 फीसदी रखा था. जबकि दूसरी तिमाही में ग्रोथ 7.3 फीसदी था. ​दोनों तिमाही में 20 से 30 बेसिस प्वाइंट की कटौती देखने को मिली है.

    महंगाई का ये रहा अनुमान

    महंगाई को लेकर भी आरबीआई ने अपने अनुमान जारी किए हैं. मौजूदा वित्त वर्ष में महंगाई 4.8 फीसदी रहने का अनुमान है. वैसे चौथी ​तिमाही के महंगाई में 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया गया है. जिसे पिछले के 4.4 फीसदी से बढ़ाकर 4.5 फीसदी कर दिया है. वहीं वित्त वर्ष 2026 में महंगाई 4.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है. जबकि पहली तिमाही में 4.6 फीसदी रह सकती है. इससे पहले इसमें 4.5 फीसदी का रहने अनुमान जताया जा रहा है. दूसरी तिमाही में 4 फीसदी, तीसरी तिमाही में 3.8 फीसदी और चौथी तिमाही में 4.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया जा रहा है.

    काफी समय से चल रही थी डिमांड

    लोन ईएमआई कम करने की डिमांड काफी समय से देखने को मिल रही थी. आरबीआई एमपीसी पर काफी दबाव भी देखने को मिल रहा था. एमपीसी के 6 सदस्यों में से एक दो सदस्य पिछली कुछ मीटिंग्स में रेपो दरों में कटौती का समर्थन भी कर रहे थे. लेकिन मैज्योरिटी मेंबर्स रेपो रेट यथावत रखने के पक्ष में वो कर रहे थे. यहां तक कि केंद्र सरकार की ओर से भी लगातार दबाव बनता हुआ दिखाई दे रहा था. आरबीआई गवर्नर के रिटायरमेंट के बाद जब संजय मल्होत्रा ने आरबीआई गवर्नर का पद संभाला तब लगा कि रेपो रेट में कटौती देखने को मिल सकती है.

    दो साल से फ्रीज थी दरें

    खास बात तो ये है बीते दो साल से ब्याज दरें फ्रीज थी. उनमें कोई बदलाव देखने को नहीं था. फरवरी 2023 में रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा किया गया थ. तब से अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ था. उससे पहले मई 2022 से ब्याज दरों में इजाफा होना शुरू हुआ. तब आरबीआई एमपीसी ने 0.40 फीसदी का इजाफा किया था. जो उसके बाद फरवरी 2023 रेपो दरों में 2.50 फीसदी इजाफा कर 6.50 फीसदी कर दिया. वो समय ऐसा था जब आरबीआई के सामने महंगाई एक बड़ी चिंता का विषय थी. मौजूदा समय में रिटेल महंगाई 5 फीसदी से ऊपर बनी हुई है. जिसके जनवरी में 5 फीसदी से नीचे आने के संकेत मिल रहे हैं.

    After Finance Minister rates after 56 months RBI gave big relief reduced interest to common people

    Related Posts

    92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत शोक में

    देश By hillwani

    स्किल इंडिया 2025–26: नॉर्थ रीजनल प्रतियोगिता में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, अक्षज पटानी ने जीता गोल्ड मेडल

    उत्तरप्रदेश उत्तराखण्ड देश शिक्षा By hillwani

    न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

    उत्तराखण्ड देश By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    हल्द्वानी में नशीली दवाओं पर कार्रवाई, मेडिकल स्टोर सीज

    April 16, 2026

    तेल कंपनियों को निर्देश—चारधाम में गैस सप्लाई रहे निर्बाध

    April 16, 2026

    चारधाम यात्रा: ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में 30 काउंटर, मोबाइल टीमें तैनात

    April 16, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.