Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान
    • 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति
    • चारधाम यात्रा से पहले बदरीनाथ-केदारनाथ में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी
    • ईरान-इजरायल तनाव पर उत्तराखंड सरकार अलर्ट
    • हरिद्वार दौरे पर अमित शाह देंगे बड़ी सौगात
    • देहरादून में रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट का आरोप,दो वायरल वीडियो सामने आए
    • आवारा कुत्तों के हमले पर मुआवजे का प्रावधान ,जानिए नियम और दावा करने की प्रक्रिया
    • देवभूमि में रंगों की धूम, उत्साह से मनाई गई होली
    • रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई
    Friday, March 6
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»उत्तराखंड के कई IPS अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, पी रेणुका देवी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

    उत्तराखंड के कई IPS अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, पी रेणुका देवी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों को आईपीएस अफसरों की प्रतिनियुक्ति पर दिशा निर्देश जारी किए हैं. इन्हीं निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड से भी कई आईपीएस अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की ऑफर लिस्ट में शामिल किया गया है. हालांकि, इसमें कुछ बदलाव करने की तैयारी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में राज्य सरकारों को प्रतिनियुक्ति को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं. इसमें कहा गया है कि कुछ राज्य आईपीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को अफसरों के पर्याप्त नाम नहीं भेज रहे हैं. जबकि कई राज्य ऐसे भी हैं जो एडीजी या डीजी स्तर पर सीनियर आईपीएस अधिकारियों के नाम ही प्रतिनियुक्ति के लिए ऑफर लिस्ट में शामिल करवा रहा है. जबकि पुलिस अधीक्षक से लेकर इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस स्तर तक के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति में अधिक जरूरत महसूस की जा रही है. ऐसे में राज्य सरकारों को पुलिस अधीक्षक से आईजी स्तर तक के अधिकारियों के नाम भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड में पुलिस मुख्यालय ने कुछ महीने पहले शासन को आईजी और डीआईजी रैंक के अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति में भेजे जाने की सिफारिश के साथ शासन को पत्र भेजा था. जिसका संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड शासन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को आईजी और डीआईजी रैंक के 8 अधिकारियों के नाम ऑफर लिस्ट में शामिल करने के लिए भेजे थे। खास बात यह है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी अपनी प्रतिनियुक्ति से जुड़ी ऑफर लिस्ट में उत्तराखंड के आठ आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल कर लिए थे. इन अधिकारियों में आईजी नीरू गर्ग, मुख्तार मोहसिन, अरुण मोहन जोशी और राजीव स्वरूप का नाम शामिल था. उधर डीआईजी स्तर पर जन्मेजय खंडूरी, सेंथिल अबुदई, पी रेणुका देवी और वरिंदरजीत सिंह का नाम शामिल था।

    चार अधिकारियों ने दी सहमति।

    हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ऑफर लिस्ट में नाम शामिल होने के बाद इस पर संशोधन की प्रक्रिया भी शासन में शुरू की गई. बताया गया कि कुछ आईपीएस अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की सहमति नहीं है. जबकि प्रतिनियुक्ति पर भेजने के लिए आईपीएस अधिकारी की सहमति भी जरूरी है. जानकारी के मुताबिक, शासन ने आईपीएस अधिकारियों के सहमति लिए बिना ही उनके नाम केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजे हैं. उधर अब खबर है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए चार आईपीएस अधिकारियों की सहमति मिल गई है. हालांकि यह सभी डीआईजी रैंक के अधिकारी बताए गए हैं. उत्तराखंंड विशेष सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने चार आईपीएस अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की सहमति मिलने की पुष्टि की है.

    इन अधिकारियों के नाम हटाने के लिए MHA को लिखा पत्र

    उत्तराखंड शासन ने चार सीनियर आईपीएस अधिकारियों के नाम ऑफर लिस्ट से हटाने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है. दरअसल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व में उत्तराखंड के आठ आईपीएस अधिकारियों के नाम ऑफर लिस्ट में शामिल किए थे. लेकिन अब इन अधिकारियों की सहमति नहीं मिल पाने के कारण उनके नाम वापस हटाने के प्रयास किए गए हैं. हालांकि अब यह केंद्रीय गृह मंत्रालय पर निर्भर करता है कि वह उत्तराखंड शासन के इस निवेदन को स्वीकार करता है या नहीं. इसकी वजह यह भी है कि मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स (MHA) की ऑफर लिस्ट में नाम शामिल करने के बाद 1 साल तक ये नाम सूची में रहते हैं।

    पी रेणुका देवी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए किया गया कार्य मुक्त: 

    उत्तराखंड में 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी पी रेणुका देवी को उत्तराखंड शासन ने कार्य मुक्त कर दिया है. दरअसल पी रेणुका देवी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में प्रतिनियुक्ति के लिए स्वीकृति मिल गई है. आईपीएस पी रेणुका देवी को अगले 5 सालों के लिए प्रतिनियुक्ति की स्वीकृति मिली है. उत्तराखंड से कार्य मुक्त किए जाने को लेकर शासन स्तर पर गृह सचिव ने आदेश जारी कर दिए हैं. फिलहाल आईपीएस पी रेणुका देवी उत्तराखंड में डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी संभाल रही थीं.

    Related Posts

    महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान

    उत्तराखण्ड By hillwani

    2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा

    उत्तराखण्ड By hillwani

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान

    March 5, 2026

    2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा

    March 5, 2026

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति

    March 5, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.