देहरादून।
नगर निकाय चुनाव में जीत का परचम फहराने के लिए भाजपा संगठन व सरकार, दोनों ही जुट गए हैं। इस कड़ी में प्रदेश भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए अपने सभी सांसदों, धामी सरकार के सभी मंत्रियों के अलावा 10 दायित्वधारियों, तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत 31 नेताओं को मोर्चे पर लगाया है। इन सभी को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा निकाय चुनाव को कितनी गंभीरता से ले रही है, निकायों में समन्वयकों की नियुक्ति इसका उदाहरण है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर चुनाव के लिए निकायवार समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टमटा को हल्द्वानी, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार व शिवालिकनगर, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को रुड़की, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को गोपेश्वर, जोशीमठ व कर्णप्रयाग, सांसद अजय भट्ट को रुद्रपुर व गदरपुर, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल को काशीपुर व रामनगर का समन्वयक बनाया गया है। सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को पौड़ी, रुद्रप्रयाग व स्वर्गाश्रम, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह को टिहरी व चंबा और राज्यसभा सदस्य कल्पना सैनी को विकासनगर, हरबर्टपुर व सेलाकुई के समन्वयक का जिम्मा दिया गया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून में भाजपा का सदस्यता अभियान तेज, कांग्रेस के कई नेता हुए शामिल
- देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो बसों पर पथराव, बाल-बाल बचे यात्री
- देहरादून में धर्म परिवर्तन की कोशिश का मामला, ‘क्रिप्टो-क्रिश्चियन’ गतिविधियों की आशंका से बढ़ी चिंता
- युवाओं को सशक्त बनाने के लिए CITS इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप का शुभारंभ
- कुंभ 2027 और विकास योजनाओं के लिए ₹1252 करोड़ मंजूर
- डोल आश्रम में भव्य आयोजन, CM धामी ने किया अभिषेक व पूजन
- राजाजी टाइगर रिजर्व में शादी विवाद: जांच में एक्शन, दो फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड, रेंजर-वन दरोगा हटाए गए
- देहरादून में लूट के बाद मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर समेत दो घायल
- केदारनाथ धाम में VIP दर्शन पर बवाल, अडानी ने किया दर्शन और रोपवे परियोजना का लिया जायजा
- रेरा पोर्टल से जुड़ेगा मानचित्र स्वीकृति सिस्टम, अवैध निर्माण पर सख्ती के संकेत
Saturday, May 2

