Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • चोरी की स्कूटी पर दून में बेखौफ घूमता रहा चोर
    • हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होटल मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार
    • सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस को नई जिम्मेदारी
    • गोरंग गांव की गौशाला में लगी भीषण आग, ‘आइबेक्स ब्रिगेड’ के जवानों ने पाया काबू, सारा सामान जला
    • चारधाम यात्रा: 6 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
    • पेड़ों की कटाई पर चेतावनी, 9 मार्च से ‘चिपको आंदोलन’ का ऐलान
    • माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल ताइक्वांडो में काविश तोमर को रजत पदक
    • लोक भवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव का हुआ भव्य समापन
    • पुष्कर सिंह धामी ने की अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों की समीक्षा
    • उत्तराखंड में पहले मॉडर्न मदरसे को मिली मान्यता
    Tuesday, March 3
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»97 साल की महिला की टूट चुकी थी आस, 25 साल दर-दर भटकीं, अब डीएम सविन ने दिलाया जमीन पर कब्जा

    97 साल की महिला की टूट चुकी थी आस, 25 साल दर-दर भटकीं, अब डीएम सविन ने दिलाया जमीन पर कब्जा

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    भूमाफिया ने जमीन पर कर लिया था कब्जा, जिलाधिकारी ने पहले अवैध रूप से चल रहे गैस गोदाम को सील करवाया और अब वयोवृद्ध महिला को सौंपी गई चाबी

    देहरादून निवासी 97 वर्षीय लीला देवी गुरुंग उम्र के आखिरी पड़ाव में अपनी उम्मीद को चुकी थीं। उनकी यह उम्मीद लगभग टूट चुकी थी कि अपनी जमीन छुड़ाने की जो लड़ाई वह 25 सालों से लड़ रही हैं, वह इस जन्म में उन्हें मिल पाएगी। लीला देवी के साथ इस लड़ाई में शामिल उनकी 80 वर्षीय अविवाहित पुत्री नीना गुरुंग भी थक हार चुकी थीं। लेकिन, जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्वरित न्याय की दिशा में मिसाल पेश करते हुए महज 02 माह में वह कर दिखाया, जो 25 सालों में कोई अधिकारी नहीं कर सका। बुधवार को उपजिलाधिकारी न्यायिक कुमकुम जोशी ने जब महिला को उनकी जमीन और संपत्ति पर विधिक रूप से कब्जा दिलाया तो प्रशासन का नया चेहरा सामने आया। जिसे देखकर स्वयं लीला देवी भी भावुक हो गईं और प्रशासन के लिए कृतज्ञता से भरकर उन्होंने हाथ जोड़ लिए।

    https://newsnetindia.com/wp-content/uploads/2025/02/videoplayback-13.mp4

    97 वर्षीय लीला देवी की संपत्ति पर अवैध कब्जे का यह प्रकरण जिलाधिकारी सविन बंसल की जनसुनवाई में दिसंबर माह के मध्य में पहुंचा था। जिसमें महिला की 80 वर्षीय पुत्री नीना गुरुंग ने बताया था कि रायपुर क्षेत्र में रांझावाला में उनकी संपत्ति पर अवैध रूप से नंदा गैस एजेंसी का गोदाम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह भूमि वर्ष 1988 में उनके पिता स्व. रतन सिंह गुरुंग ने नंदा सुब्बा को महज 01 रुपये की लीज पर दी थी। उस समय नंदा को भूमि नहीं मिल रही थी। भूमि के अभाव गैस एजेंसी निरस्त हो सकती थी, लिहाजा नंदा की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया गया था।

    लेकिन, कुछ समय बाद ही नंदा सुब्बा ने लीज शर्तों का उल्लंघन करते हुए भूमि पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया था। जिस पर नंदा को जमीन छोड़ने के लिए कहा गया था। लेकिन, उन्होंने वर्ष 2004 में कब्जे के आधार पर जमीन पर मालिकाना हक जताना शुरू कर दिया। उस दौरान फर्जी ढंग से उनकी संपत्ति को विपक्षियों ने अपने नाम पर भी चढ़ाया, लेकिन प्रशासन ने बाद में उसे निरस्त कर दिया था। इसके बाद जब वर्ष 2021 के आसपास जब नंदा सुब्बा ने गैस एजेंसी को सरेंडर कर दिया तो उनकी भूमि पर किसी लोकेश उनियाल नाम के व्यक्ति का कब्जा करा दिया गया।

    जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी न्यायिक कुमकुम जोशी को जांच सौंपी थी। जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि की गई और जनवरी 2025 में गैस गोदाम को सील कर दिया गया था। हालांकि, अभी वयोवृद्ध महिला का न्याय अधूरा था। क्योंकि, संबंधित भूमि पर महिला को विधिवत कब्जा दिलाया जाना था। जिलाधिकारी ने फिर से उपजिलाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी और समिति गठित करवाई। सभी औपचारिकताओं की पूर्ति के बाद बुधवार को उपजिलाधिकारी न्यायिक कुमकुम जोशी ने मौके पर वृद्धा को चाबी सौंपकर प्रशासन की जिम्मेदारी पूरी की।

    उम्मीद खो चुकीं लीला देवी ने हाथ जोड़कर किया धन्यवाद
    वयोवृद्ध महिला लीला देवी उम्मीद छोड़ चुकी थीं। लेकिन, जब उन्हें चाबी सौंपी गई तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी के लिए उन्होंने धन्यवाद अदा करना चाहा तो उनका गला रुंध गया। भीगी पलकों से उन्होंने हाथ जोड़ते हुए अपनी खुशी और इसके पीछे की वजह बने जिला प्रशासन को धन्यवाद किया।

    उपजिलाधिकारी जोशी का रहा अहम योगदान
    देहरादून कलेक्ट्रेट में उपजिलाधिकारी न्यायिक के पद पर तैनात कुमकुम जोशी ने वयोवृद्ध महिला को न्याय दिलाने के लिए अथक प्रयास किया। आमतौर पर अधिकारी ऐसे मामलों को लटका कर रखते हैं। लेकिन, कुमकुम जोशी ने नागरिकों को त्वरित न्याय देने की सरकार की मंशा को धरातल पर उतारकर ही दम लिया। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई की चौतरफा प्रशंसा की जा रही है।

    97 year old from place hope was broken now DM Savin got her possession of the land. she wandered to place for 25 years woman's

    Related Posts

    चोरी की स्कूटी पर दून में बेखौफ घूमता रहा चोर

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होटल मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस को नई जिम्मेदारी

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    चोरी की स्कूटी पर दून में बेखौफ घूमता रहा चोर

    March 2, 2026

    हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होटल मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

    March 2, 2026

    सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस को नई जिम्मेदारी

    March 2, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.