Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
    • देहरादून में बोरे में मिली लाश का खुलासा, पति निकला हत्यारा
    • आठ जनपदों में आपदा से निपटने की तैयारियों का व्यापक परीक्षण
    • रोजगार प्रयाग पोर्टल पर डाटा एंट्री भर्ती की खबर फर्जी, विभाग ने किया खंडन
    • गोल्डन आवर में दिखा बेहतरीन समन्वय और सामंजस्य
    • कुंभ 2027 को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    • खटीमा के थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित
    • मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।
    • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात की
    • धामी सरकार का बड़ा फैसला, UPCL और UJVNL के MD बदले
    Thursday, March 19
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»रायपुर में घर में काम करने वाली 15 वर्षीय किशोरी की मौत, मकान मालिक पर हत्या का आरोप

    रायपुर में घर में काम करने वाली 15 वर्षीय किशोरी की मौत, मकान मालिक पर हत्या का आरोप

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    रायपुर में घर में काम करने वाली 15 वर्षीय किशोरी की मौत, मकान मालिक पर हत्या का आरोप

    किशोरी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होना बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि उसे जहरीला पदार्थ दिया गया था। माना यह भी जा रहा है कि मकान मालिक की प्रताड़ना से तंग आकर किशोरी ने खुद ही जहरीला पदार्थ खाया हो।

    रायपुर की एक कॉलोनी के घर में काम करने वाली एक किशोरी की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर एकता विहार के रहने वाले मकान मालिक अनिल कक्कड़ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

    आरोप है कि अनिल ने किशोरी के साथ मारपीट की और फिर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। परिजन उसे घर ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में लाए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में मृत्यु के कारणों का पता नहीं चला है, जिसके कारण डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रखने की सलाह दी है। घटना रायपुर थाना क्षेत्र के एकता विहार की है। यहां धरना स्थल के पास बहुत से परिवार झुग्गी-झोपड़ियों में रहते हैं। इनमें से एक परिवार की 15 वर्षीय बेटी जायमाला बीते छह महीने से एकता विहार में अनिल कक्कड़ के घर पर काम करने जाती थी।

    जायमाला के भाई सुनील कुमार का कहना है कि वह शनिवार को अपने घर बिहार जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर जायमाला की अचानक तबीयत खराब होने लगी। वह उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया। वहां जायमाला ने सुनील को बताया कि उसके मकान मालिक अनिल कक्कड़ ने उसके साथ मारपीट की है। उसने कुछ खाने के लिए भी दिया था। वहां से जायमाला को दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसका देर रात तक इलाज चला, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

    एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सुनील की इस शिकायत के आधार पर अनिल कक्कड़ के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में फोरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया। जो घटनास्थल बताया जा रहा है वहां भी फोरेंसिक टीम ने कई वस्तुओं से सैंपलिंग की है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मकान मालिक के खिलाफ नाबालिग से मजदूरी कराने के मामले को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। आसपास के मकानों में इस तरह की पड़ताल करने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं।

    परिजनों ने किया हंगामा

    मृतका के भाइयों सुनील और सूरज का कहना है कि उन्होंने रविवार को भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर खूब नारेबाजी हुई। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

    किशोरी ने खुद खाया जहर या खिलाया किसी ने
    किशोरी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होना बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि उसे जहरीला पदार्थ दिया गया था। माना यह भी जा रहा है कि मकान मालिक की प्रताड़ना से तंग आकर किशोरी ने खुद ही जहरीला पदार्थ खाया हो, लेकिन उसके पास कहां से और कौन सा जहरीजा पदार्थ आया इस बात की पड़ताल भी पुलिस कर रही है।

    15-year-old girl working in a house in Raipur dies landlord accused of murder

    Related Posts

    दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित

    उत्तराखण्ड स्वास्थ्य By hillwani

    देहरादून में बोरे में मिली लाश का खुलासा, पति निकला हत्यारा

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    आठ जनपदों में आपदा से निपटने की तैयारियों का व्यापक परीक्षण

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित

    March 19, 2026

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित

    March 19, 2026

    देहरादून में बोरे में मिली लाश का खुलासा, पति निकला हत्यारा

    March 19, 2026

    आठ जनपदों में आपदा से निपटने की तैयारियों का व्यापक परीक्षण

    March 19, 2026
    Most Popular

    दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित

    March 19, 2026

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.